विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रिंकू सिंह को शादी से पहले डबल तोहफा, केकेआर के उपकप्तान और यूपी में सरकारी नौकरी मिलने से फैंस खुश

Published: Wed, 25 Mar 2026 08:43 AM (IST)

अलीगढ़ के इस स्टार क्रिकेटर की लगातार उपलब्धियों से शहर के क्रिकेट प्रेमी और परिवार बेहद खुश हैं। प्रशिक्षु खिलाड़ी ...और पढ़ें

रिंकू सिंह।

रिंकू सिंह।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य व शहर के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह के नाम उपलब्धियां जुड़ती जा रही हैं। पहले टी-20 क्रिकेट विश्वकप विजेता टीम का सदस्य होने की उपलब्धि जुड़ी। इसके बाद सरकार द्वारा उनको क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी (आरएसओ) का पद मंगलवार को दिया गया।

क्रिकेट प्रेमियों में खुशी, एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दे रहे शुभकामना

लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में वे अपने कैंप के चलते शामिल नहीं हो सके। मगर इस संबंध में पत्र जारी कर दिया गया है। इसके अलावा एक उपलब्धि और जुड़ी कि वे आइपीएल में अपनी केकेआर (कोलकाता नाइटराइडर्स) टीम के उप कप्तान भी बनाए गए हैं।

रिंकू के नाम लगातार जुड़ रही हैं उपलब्धियां, शहर के क्रिकेट प्रेमी खुश

रिंकू के नाम लगातार जुड़ रही इन उपलब्धियों से शहर के क्रिकेट प्रेमी खुशी जता रहे हैं। प्रशिक्षु क्रिकेटर उनकी इस सफलता से प्रेरित होकर यही संकल्प ले रहे हैं कि उनको भी रिंकू जैसा बनना है। देश के लिए खेलते हुए जिले व प्रदेश का नाम रोशन करना है।

क्रिकेट प्रेमी अर्जुन सिंह फकीरा ने भी महुआखेड़ा मैदान पर प्रशिक्षु क्रिकेटर्स को रिंकू सिंह की सफलता पर मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। रिंकू को आरएसओ का पद मिलने और केकेआर टीम का उप कप्तान बनाए जाने पर उनके स्वजन को भी खुशी हुई है।

27 फरवरी को हुआ था पिता का देहांत

27 फरवरी को पिता खानचंद का देहांत हो गया था। उसके बाद विश्व विजेता बनने, आरएसओ पद मिलने, केकेआर का उपकप्तान बनने की उपलब्धियां मिली हैं। स्वजन समेत रिंकू भी इन सफलताओं को पिता के आशीर्वाद के तौर पर ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें- शादी से पहले बड़ा तोहफा देगी यूपी सरकार, टी-20 विश्व कप विजेता रिंकू सिंह बनेंगे आरएसओ