Move to Jagran APP

वीर शहीदों को याद कर निगम ने आजादी के अमृत महोत्सव का किया आगाज Aligarh news

अलीगढ़ जेएनएन। वीर शहीदों को याद कर नगर निगम ने सोमवार को आजादी के अमृत महोत्सव का आगाज किया। निगम अधिकारियों ने पार्क व सार्वजनिक स्थलों पर लगी स्वतंत्रता संग्राम के महान नायकों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Mon, 09 Aug 2021 03:41 PM (IST)Updated: Mon, 09 Aug 2021 05:48 PM (IST)
वीर शहीदों को याद कर निगम ने आजादी के अमृत महोत्सव का किया आगाज Aligarh news
वीर शहीदों को याद कर नगर निगम ने सोमवार को आजादी के अमृत महोत्सव का आगाज किया।

अलीगढ़, जेएनएन।  वीर शहीदों को याद कर नगर निगम ने सोमवार को आजादी के अमृत महोत्सव का आगाज किया। निगम अधिकारियों ने पार्क व सार्वजनिक स्थलों पर लगी स्वतंत्रता संग्राम के महान नायकों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

loksabha election banner

16 अगस्त तक आजादी का अमृत महोत्सव मनाए जाने के निर्देश

स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रदेश सरकार ने नौ अगस्त से 16 अगस्त तक आजादी का अमृत महोत्सव मनाए जाने के निर्देश सभी नगर निकायों को दिए हैं। नगर आयुक्त गौरांग राठी ने बताया कि नगर निगम द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाने की तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं। सोमवार को आजादी के अमृत महोत्सव का शुभारंभ अमर वीर शहीदों को याद करके हुआ। नगर निगम द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के पहले दिन युद्ध स्तर पर नगर निगम सीमा अंतर्गत सभी अमर वीर शहीद स्मारकों पर स्वच्छता व सैनिटाइजेशन का अभियान चलाते हुए निगम अधिकारी और कर्मचारियों ने शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। स्थानीय नागरिकों से अमर वीर शहीदों के पद चिन्हों पर चलने की अपील भी की।

हमें हिंदुस्‍तानी होने पर गर्व है : महापौर मोहम्‍मद फुरकान

महापौर मोहम्मद फुरकान ने कहा कि हिंदुस्तानी होने पर हमें गर्व है। आजादी का अमृत महोत्सव समाज के हर वर्ग को त्योहार की तरह मनाना चाहिए। ये पहल सराहनीय है। उन्होंने कहा देशवासी आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर देश की अखंडता, राष्ट्रीयता और संविधान के प्रति सदैव निष्ठावान रहने का संकल्प लें और शहीदों के पद चिन्हों पर चलने की कोशिश करें। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने बताया आजादी के अमृत महोत्सव के तहत महानगर के गांधीपार्क, शास्त्री पार्क, अक्रूरजी पार्क, आंबेडकर पार्क, शहीद पार्क समेट नगरीय क्षेत्र के सभी पार्कों में लगी महापुरुषों की प्रतिमाओं पर नगर निगम अधिकारियों ने माल्यार्पण कर नमन किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.