Move to Jagran APP

पंचायत सहायक की भर्ती नहीं हो सकी पूरी, अफसरों से स्‍पष्‍टीकरण तलब

जिले की ग्राम पंचायतों में ग्राम सचिवालय के रूप में पंचायतघरों को संचालित करने के लिए पंचायत सहायकों की भर्ती के आदेश दिए गए थे लेकिन अब तक यह भर्ती पूरी नहीं हो सकती है। जिले में भी दो दर्जन से अधिक पंचायतों में भर्ती नहीं हुए हैं।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Wed, 08 Dec 2021 02:55 PM (IST)Updated: Wed, 08 Dec 2021 02:55 PM (IST)
ग्राम पंचायत सचिवों का बोझ कम करने के लिए पंचायत सहायक की भर्ती करने के निर्देश दिए गए थे।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। जिले की ग्राम पंचायतों में ग्राम सचिवालय के रूप में पंचायतघरों को संचालित करने के लिए पंचायत सहायकों की भर्ती के आदेश दिए गए थे, लेकिन अब तक यह भर्ती पूरी नहीं हो सकी है। जिले में भी दो दर्जन से अधिक पंचायतों में भर्ती नहीं हुए हैं। इसके चलते जिला स्तरीय अफसरों का शासन स्तर से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। इसी पर विभाग में खलबली मच गई है। अब सभी ब्लाकों के एडीओ पंचायत का स्पष्टीकरण तलब करते हुए जल्द से जल्द भर्ती करने के निर्देश दिए गए है।

loksabha election banner

दो दर्जन पंचायतों में भर्ती बाकी है

ग्राम पंचायत सचिवों का बोझ कम करने के लिए शासन स्तर से पंचायत सहायक की भर्ती करने के निर्देश दिए गए थे। शासन के आदेश के अनुसार सितंबर में ही जिले की सभी 867 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक की भर्ती की जानी थी। ये भर्ती मेरिट के आधार पर की जानी थी, लेकिन शिकायतों के चलते ये भर्ती समय से पूर्ण नहीं हो सकी। शिकायतों के निस्तारण के बाद किसी तरह अधिकांश पंचायतों में भर्ती हो चुकी हैं, लेकिन करीब दो दर्जन पंचायतें हैं, जिनमें भर्ती पूरी होनी बाकी है। इसके लेकर जिला पंचायती राज अधिकारी धनंजय जायसवाल की ओर से ब्लाकों में कई बार पत्र लिखे जा चुके हैं, लेकिन अब तक भर्ती पूरी नहीं हो सकी है। अब शासन स्तर से भी इसको लेकर डीपीआरओ से जवाब तलब किया गया है। ऐसे में डीपीआरओ ने सभी ब्लाकों के एडीओ का जवाब तलब किया गया है।

प्रधान व सचिवों को जल्‍द भर्ती करने के निर्देश

डीपीआरओ ने बताया कि जिले की अधिकांश पंचायतों में पंचायत सहायक की भर्ती हो चुकी है, लेकिन कुछ पंचायतें रह गई हैं। अब इनमें प्रधान व सचिवों को जल्द से जल्द भर्ती करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रधान व सचिवों की सहायता के लिए यह पंचायत सहायक रखे गए हैं। जिन पंचायतों में पंचायत सहायकों की तैनाती हाे गई है, उन पंचायत सहायकों को काम शुरू करने के निर्देश दे दिए गए हैं। जिला स्तर पर प्रशिक्षण दिया जाचुका है। जल्द ही मंडल स्तर पर भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसकी शुरुआत हो चुकी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.