Move to Jagran APP

Aligarh Shri Ram Leela Festival 2002 : पूरे सज धज के साथ निकली राम बरात, कस्‍बे में हुई फूलों की बरसात

Aligarh Shri Ram Leela Festival 2002 अलीगढ़ में श्रीराम लीला महोत्‍सव का आयोजन चल रहा है। इसी कड़ी में गौंडा कस्‍बा में राम बरात निकली। इस दौरान कस्‍बे के लोगों ने फूलों की वर्षा की। भगवान राम की एक झलक पाने को लोग आतुर दिखे।

By JagranEdited By: Anil KushwahaPublished: Sun, 25 Sep 2022 08:05 PM (IST)Updated: Sun, 25 Sep 2022 08:26 PM (IST)
Aligarh Shri Ram Leela Festival 2002 : पूरे सज धज के साथ निकली राम बरात, कस्‍बे में हुई फूलों की बरसात
अलीगढ़ के गौंडा कस्‍बा में निकाली राम बरात। सौजन्‍य : जागरण

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। Aligarh Shri Ram Leela Festival 2002 : गौंडा कस्बा में Ramlila Festival को लेकर रविवार शाम को भगवान श्री राम की बरात धूमधाम से निकाली गई । इस दौरान जगह जगह फूलों की बरसात से स्वागत किया गया। बरात का शुभारंभ Yuva Morcha Mandal अध्यक्ष विशाल चौधरी जिला मंत्री रजत उपाध्याय द्वारा पूजा अर्चना करके किया गया। बरात में राम लक्ष्मण, भरत शत्रुघ्न, हनुमान बाबा, काली मां, भोले बाबा, राधा कृष्ण, आदि की भव्य झांकियां शामिल थी।

loksabha election banner

झाकियाें ने सभी का मन मोहा

श्री राम बरात गौंडा पैंठ मैदान से प्रारंभ होते हुए कस्बा मेन बाजार कस्बा बस स्टैंड, गोरई रोड, खेर रोड, अलीगढ़ रोड, थाना रोड होते हुए पैंठ में समापन किया गया। जिसमें झांकियों के द्वारा सभी कस्बा वासियों का मन मोह लिया बैंड बाजों की धुन पर धार्मिक गानों के द्वारा भगवान राम के धार्मिक गीतों से कस्बा वासियों का मन मोह लिया।

ये लोग रहे उपस्‍थित

इस मौके पर Ramlila Committee के अध्यक्ष धर्मा भैया, घनश्याम गुप्ता, धन्सू वार्ष्णेय, अभिषेक पालीवाल, लक्ष्मण गुप्ता, लोकेश भज्जी, बंटा शर्मा, हरि ओम बजरंगी, लोकेश गुप्ता उर्फ बंटी, कपिल चौधरी, रविंद्र नेताजी, विपिन वार्ष्णेय, तन्नू अटल, गेंदा सिंह प्रधान, रोहित वार्ष्णेय, पंकज वार्ष्णेय, संतोष वार्ष्णेय आदि प्रमुख दर्जनों लोग थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.