Move to Jagran APP

संचार क्रांति के जनक व आधुनिक भारत के निर्माता थे राजीव गांधी

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्‍न राजीव गांधी की पुण्‍यतिथि पर अलीगढ़ में जगह जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। कांग्रेसियों ने इसे बलिदान दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर गरीबों में शरबत फल व भोजन वितरित किए गए।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Sun, 22 May 2022 12:13 PM (IST)Updated: Sun, 22 May 2022 12:17 PM (IST)
संचार क्रांति के जनक व आधुनिक भारत के निर्माता थे राजीव गांधी
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि शनिवार को कांग्रेसियों ने बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि शनिवार को कांग्रेसियों ने बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई। गरीबों को शर्बत, फल व भोजन वितरित किया गया। युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

loksabha election banner

कंप्यूटर व संचार क्रांति के जनक

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी पूर्व विधायक विवेक बंसल के कैंप कार्यालय अयोध्या कुटी पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन हुआ। बंसल ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि राजीव उच्चकोटि के दृष्‍टा थे। अपने समय से काफी आगे की सोच अपनाते हुए युवाओं और महिलाओं को प्रोत्साहित किया। पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत बनाने का कार्य किया।वे देश में कंप्यूटर क्रांति लाए। इसी से देश के लाखों युवा आज विदेश तक देश का रौशन कर रहे हैं। माया गुप्ता, विजयलक्ष्मी ङ्क्षसह, बसंत शर्मा गुरु, गया प्रसाद गिर्राज, डूंगर सिंह, शाहिद खान, डा. महेश गोयल, डा. जयवीर उपाध्याय, शाहरुख खान, संतोष मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

देश को दी नई दिशा

रेलवे रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय पर सर्वप्रथम राष्ट्रगान हुआ। इसके बाद माल्यार्पण और दो मिनट का मौन धारण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिलाध्यक्ष संतोष ङ्क्षसह जादौन ने कहा कि राजीव गांधी की सोच से ही आज देश इंटरनेट, मोबाइल, कंप्यूटर व अन्य संचार सेवाओं से सुसज्जित है। मां इंदिरा गांधी की हत्या के बाद प्रधानमंत्री बनकर देश को नई दिशा दी। अफसोस, आंतकियों ने उनकी हत्या कर दी। ब्रजराज सिंह राणा, सागर सिंह तोमर, अनवर अकील, ठा. सोमवीर ङ्क्षसह, वीरी ङ्क्षसह बंजारा, ठा. अमित सिंह आदि उपस्थित रहे।

राजीव ने रखी आधुनिक भारत की नींव

मैरिस रोड स्थित जिया कंपाउंड में पूर्व प्रदेश महासचिव रूही जुबैरी ने श्रद्धासुमन अर्पित कर गरीबों को फल वितरण किए। कहा, उन्होंने ही आधुनिक भारत की नींव रखी। मो. जियाउद्दीन राही, शहबाज जियाउद्दीन, अनिल वर्मा, जुनैद अहमद, एए बिलगरामी आदि उपस्थित रहे।

सद्भावना यात्रा निकालकर श्रद्धांजलि

पूर्व प्रदेश महासचिव राजेश राज जीवन के नेतृत्व में आगरा रोड स्थित जीवन भवन से सद्भावना यात्रा निकाली गई, जो अचल ताल पर समाप्त हुई। वरिष्ठ नेता श्योराज जीवन व राजेश राज जीवन ने गरीबों को भोजन खिलाया। कहा, राजीव गांधी ने ही 18 वर्ष के नव युवाओं को वोट का अधिकार दिया। पीपी ङ्क्षसह, मोहम्मद पुत्तन खान, गया प्रसाद गिर्राज, जगदीश शर्मा, प्रदीप मदन लाल, विकास चेतन, सागर चौहान आदि उपस्थित रहे।

देश के लिए बलिदान

कांग्रेस के प्रदेश सचिव अखिलेश शर्मा ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी है। कहा, राजीव गांधी ने देश के लिए अपना बलिदान दिया। वे हमेशा सोचते थे कि भारत को 21वीं सदी की चुनौतियों का सामना करना है तो विज्ञान एवं तकनीकी की राह पर बढऩा होगा।

आधुनिक भारत के निर्माता

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष जरीना आगा व कांग्रेस नेता आगा यूनुस ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा, वे आधुनिक भारत का निर्माता थे। उनकी हत्या में शामिल आंतकी की रिहाई दुर्भाग्यपूर्ण है।

आधुनिक सोच से देश को दी दिशा

कांग्रेस नेता मो. शोएब व अदीब हसन ने राजीव गांधी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कहा, भारत में कंप्यूटर और दूरसंचार क्रांति की नींव रखने वाले राजीव गांधी ने अपनी आधुनिक सोच व दूरदर्शिता से देश को एक नई दिशा दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.