Move to Jagran APP

जून 2022 तक बनकर खड़ी हो जाएगी राजा महेंद्र प्रताप राज्य विश्वविद्यालय की इमारत, ये होगी खासियत Aligarh New

मंडल के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। मंडल का पहला राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय की इमारत जून 2022 तक बनकर खड़ी हो जाएगी। सरकार ने इसके लिए समय सीमा निर्धारित कर दी गई है। 10 करोड़ का बजट भी जारी हो गया है।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Published: Thu, 01 Apr 2021 04:39 PM (IST)Updated: Thu, 01 Apr 2021 04:39 PM (IST)
जून 2022 तक बनकर खड़ी हो जाएगी राजा महेंद्र प्रताप राज्य विश्वविद्यालय की इमारत, ये होगी खासियत Aligarh New
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय की इमारत जून 2022 तक बनेगी।

अलीगढ़, जेएनएन। मंडल के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। मंडल का पहला राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय की इमारत जून 2022 तक बनकर खड़ी हो जाएगी। सरकार ने इसके लिए समय सीमा निर्धारित कर दी गई है। लोक निर्माण विभाग को इस समय पर ही विश्वविद्यालय परिसर का काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। शैक्षिक सत्र 2022-23 में इसमें पढ़ाई की शुरुआत करने की योजना बनाई गई है। निर्माण कार्य के लिए 10 करोड़ का बजट भी जारी हो गया है।

loksabha election banner

छात्र-छात्राओं को होती हैं परेशानियां 

अब तक अलीगढ़ मंडल के सभी उच्च शैक्षणिक संस्थान डा. बीआर आंबेडकार विवि से जुड़े हुए हैं। इसके चलते छात्र-छात्राओं को काफी परेशानियां होती हैं। कभी परिणाम अटक जाता है तो कभी परीक्षा ही नहीं हो पाती हैं। ऐसे में अलीगढ़ मंडल में पिछले एक दशक से भी ज्यादा समय से राज्य स्तरीय विश्वविद्यालय की मांग चली आ रही थी। छात्र नेता अमित गोस्वामी, अर्जुन सिंह भोलू व सौरभ चौधरी समेत कई छात्र नेताओं ने अांदोलन व हड़ताल की। अब अब 2019 में छात्र संगठनों एवं स्थानीय नेताओं के संघर्ष और प्रशासनिक अधिकारियों की गहरी दिलचस्पी के चलते सीएम योगी ने अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम से नया राज्य विश्वविद्यालय बनाने की घोषणा की थी। अब वित्तीय वर्ष के अंतिम समय में पिछले दिनों सरकार ने इसके लिए 10 करोड़ का बजट जारी कर दिया है। 

 अब इसके लिए शासन स्तर से पहली बार 10 करोड़ का बजट जारी किया है। 

2022-23 से शुरू होगा शैक्षिक सत्र

सरकार ने विश्वविद्यालय का पहला शैक्षणिक सत्र  2022-23 से शुरू करने की तैयारी की है।छात्र-छात्राओं को भी इसी दिन से दाखिले मिलेंगे। ऐसे में पीडब्ल्यूडी को जून 2022 तक निर्माण कार्य पूरा करना है।  इसी कारण जल्द ही शिलान्यास होने की उम्मीद है। 

यूजीसी करेगा निगरानी

यह  विवि पूरी तरह से यूजीसी के मानकों से बना होगा। ऐसे में निगरानी की जिम्मेदारी भी यूजीसी की होगी। सभी भवनों को यूजीसी के नियमों के आधार पर बनाया जाएगा। 

इनका होगा निर्माण

प्रशासनिक भवन, शैक्षणिक भवन, फैसिलिटी सेंटर, कैंटीन, हेल्थ सेंटर, पुलिस चौकी, सब स्टेशन, महिला छात्रावास तीन सीटर, पुरुष छात्रावास तीन सीटर, कुलपति आवास, एक टाइप 5 आवाास, एक टाइप 4 आवास, एक टाइप 3 आवास, गार्ड रूम, मेंटीनेंस आफिस, ट्यूवबेल, कैटल कैचर, सड़क, वाटर सप्लाई, स्ट्रीट लाइट एवं बाउंड्री शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.