विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय छात्रवृत्ति: हार्ड कॉपी और बायोमेट्रिक सत्यापन की अंतिम तिथि नजदीक

Published: Tue, 13 Oct 2026 11:17 AM (IST)

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय ने छात्रवृत्ति के लंबित आवेदनों पर सख्ती दिखाई है। कैंपस के छात्रों को 14 अक्टूबर ...और पढ़ें

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय

HighLights

  1. छात्रवृत्ति आवेदनों पर विश्वविद्यालय प्रशासन की सख्ती।

  2. 14 अक्टूबर तक हार्ड कॉपी, बायोमेट्रिक अनिवार्य।

  3. समय पर प्रक्रिया न करने पर छात्रवृत्ति रद्द।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लंबित आवेदनों को लेकर राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय प्रशासन सख्त हो गया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कैंपस के छात्र-छात्राओं के आवेदनों की 14 अक्टूबर तक हार्ड कापी जमा करने और बायोमीट्रिक प्रक्रिया अनिवार्य रूप से पूरी कराने के निर्देश दिए गए हैं। तय समयसीमा तक प्रक्रिया पूरी नहीं करने वाले विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित हो सकते हैं, जिसके जिम्मेदारी उनकी ही होगी।
विश्वविद्यालय के छात्रवृत्ति पोर्टल के आंकड़ों के अनुसार 12 अक्टूबर तक 274 आवेदन फाइनल सबमिट किए जा चुके हैं। इनमें 138 नवीन और 136 नवीनीकरण के आवेदन शामिल हैं। इसके बावजूद हार्ड कापी जमा करने और बायोमीट्रिक कराने की रफ्तार धीमी बनी हुई है। ऐसे में आवेदन करने के बाद भी जरूरी औपचारिकताएं पूरी नहीं करने वाले विद्यार्थियों के आवेदन लंबित हैं।

आरएमपीएसयू कैंपस से प्राप्त 274 आवेदन फाइनल सबमिट

उपकुलसचिव पवन कुमार ने बताया कि जिन विद्यार्थियों ने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन फाइनल सबमिट कर दिया है, वे 14 अक्टूबर तक उसकी हार्ड कापी जमा करने के साथ बायोमीट्रिक प्रक्रिया भी पूरी करा लें। जिन विद्यार्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे भी निर्धारित समयसीमा को ध्यान में रखते हुए आवेदन करें और जरूरी औपचारिकताएं पूरी कराएं, ताकि छात्रवृत्ति की अग्रिम कार्यवाही समय से की जा सके।

यह भी पढ़ें- अलीगढ़ एसएसपी नीरज जादौन का सख्त एक्शन, सब इंस्पेक्टर सहित तीन पुलिसकर्मी निलंबित

नवीनीकरण के लिए 15 अक्टूबर, नए आवेदन के लिए चार नवंबर तक मौका

छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथियों को लेकर विद्यार्थियों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। संबद्ध महाविद्यालयों के लिए नवीनीकरण आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2026, जबकि नवीन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि चार नवंबर 2026 निर्धारित है। हालांकि, कैंपस के विद्यार्थियों को हार्ड कॉपी जमा करने और बायोमीट्रिक प्रक्रिया पूरी करने के लिए 14 अक्टूबर की समयसीमा दी है। निर्धारित तिथि तक हार्ड कॉपी जमा नहीं करने अथवा बायोमीट्रिक प्रक्रिया पूरी नहीं कराने पर संबंधित विद्यार्थी स्वयं जिम्मेदार होंगे।