विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bharat Jodo Yatra: Rahul Gandhi की न्याय यात्रा अलीगढ़ में इस रूट से निकलेगी, जनसभा को भी संबोधित करेंगे राहुल

Published: Wed, 21 Feb 2024 10:13 AM (IST)

Bharat Jodo Nyay Yatra अलीगढ़ में होने वाली राहुल गांधी की न्याय यात्रा का रूट तय कर लिया गया है। ...और पढ़ें

राहुल की न्याय यात्रा का रूट तय, तैयारी शुरू
राहुल की न्याय यात्रा का रूट तय, तैयारी शुरू

HighLights

  1. न्याय यात्रा के स्वागत को लेकर की चर्चा
  2. अलीगढ़ में न्याय यात्रा सुबह नौ बजे प्रारंभ होगी

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 25 फरवरी को अलीगढ़ आएगी। कांग्रेस ने यात्रा का रूट तय कर स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

यात्रा जमालपुर से शुरू होकर तस्वीर महल, जेल पुल, जीटी रोड होते हुए हाथरस-आगरा की ओर प्रस्थान कर धौलपुर जाएगी। शमशाद मार्केट पर राहुल गांधी की सभा भी होगी। जीटी रोड स्थित सम्राट लाज में जिलाध्यक्ष संतोष सिंह जादौन की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला, महानगर के अलावा मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।

अलीगढ़ में नौ बजे शुरू होगी यात्रा

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मील का पत्थर साबित होगी। अलीगढ़ में न्याय यात्रा सुबह नौ बजे प्रारंभ होगी। न्याय यात्रा जीटी रोड से हाईवे रूट से आगे का सफर तय करेगी। संचालन शेरपाल सिंह सविता ने किया।

ये भी पढ़ेंः Lok Sabha Election: पढ़िए कौन हैं इकरा हसन, जिन्हें सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कैराना से बनाया है लोकसभा का प्रत्याशी

महानगर पूर्व राष्ट्रीय सचिव श्योराज जीवन, अलीगढ़ प्रभारी विनीत पाराशर वाल्मीकि, प्रतिमा सिंह, गिरवर शर्मा, अनवर अकील व अजय शर्मा, सीपी गौतम, परवेज अहमद, अखिलेश शर्मा, राजकुमार लोधी, रामगोपाल रैना, वीरी सिंह बंजारा, सागर सिंह तोमर उपस्थित रहे।

पूरी ताकत से जुट जाएं कांग्रेसी

पूर्व विधायक विवेक बंसल के नेतृत्व में जमालपुर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। विवेक बंसल ने कहा कि यात्रा का भव्य व यादगार स्वागत करने के लिए सभी पूरी ताकत से जुट जाएं। महरुद्दीन महरू, सलाउद्दीन वसी, शुजात आसिफ, फराज किरमानी, अमजद हुसैन, शाहरुख खान, तल्हा अबरार उपस्थित रहे।