विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब के नशीली दवाओं के केस की कड़ी पहुंची अलीगढ़, मेडिकल स्टोर संचालक के ठिकाने पर दबिश

Published: Mon, 21 Sep 2026 06:35 AM (IST)

पंजाब पुलिस ने नशीली दवाओं के कारोबार से जुड़े मामले में अलीगढ़ के नगला पटवारी में एक मेडिकल स्टोर संचालक ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई के द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई के द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. पंजाब पुलिस ने अलीगढ़ में नशीली दवाओं के मामले में दबिश दी।

  2. मेडिकल स्टोर संचालक सुभान के ठिकाने पर तलाशी अभियान चलाया गया।

  3. पंजाब में पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में अलीगढ़ कनेक्शन मिला।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। पंजाब में नशीली दवाओं के कारोबार से जुड़े मामले की जांच की आंच अलीगढ़ तक पहुंच गई। रविवार शाम पंजाब पुलिस की स्पेशल टीम ने क्वार्सी क्षेत्र के नगला पटवारी में दबिश दी। टीम ने मेडिकल स्टोर संचालक सुभान से जुड़े ठिकाने पर तलाशी ली और संभावित नशीली दवाओं की तलाश में बरामदगी की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान स्थानीय पुलिस भी मौजूद रही।

क्वार्सी पुलिस के अनुसार पंजाब में नशीली दवाओं के मामले में एक व्यक्ति को पकड़ा गया है। उससे पूछताछ के दौरान अलीगढ़ के सुभान से जुड़े इनपुट सामने आने की बात पंजाब पुलिस ने स्थानीय पुलिस को बताई। इसी जानकारी के आधार पर पंजाब पुलिस की टीम नगला पटवारी पहुंची और संबंधित ठिकाने पर तलाशी ली।

पूछताछ में सामने आया अलीगढ़ कनेक्शन
पंजाब पुलिस ने स्थानीय पुलिस को बताया कि वहां पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर अलीगढ़ में माल की तलाश की जा रही है। इसी क्रम में टीम ने नगला पटवारी में कार्रवाई की। हालांकि, तलाशी के दौरान क्या बरामद हुआ, इसकी जानकारी पंजाब पुलिस की ओर से अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।

दबिश के बाद क्षेत्र में चर्चा रही कि पुलिस टीम मेडिकल स्टोर संचालक सुभान को भी अपने साथ पंजाब ले गई है। क्वार्सी पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। स्थानीय पुलिस के अनुसार अलीगढ़ से किसी व्यक्ति को पंजाब पुलिस द्वारा साथ ले जाने की जानकारी फिलहाल नहीं है।

पंजाब पुलिस की जांच पूरी होने और कार्रवाई का विवरण सामने आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि अलीगढ़ से जुड़े व्यक्ति या ठिकाने से नशीली दवाओं के मामले में क्या कनेक्शन सामने आया है और तलाशी में क्या बरामद हुआ। सीओ सर्वम सिंह ने बताया कि पंजाब पुलिस किसी मुजरिम को लेकर आई थी।

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद-अलीगढ़ हाईवे के लिए 21 गांवों की 189 हेक्टेयर जमीन खरीदेगा NHAI, सीधे खाते में आएगा मुआवजा