Move to Jagran APP

अलीगढ़ में समस्याएं होंगी दूर, चमकेगा शहर, बोले नगर आयुक्त

नगर आयुक्त ने कहा एक माह में शहर की खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट हो जाएंगी ठीक।

By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Nov 2020 02:00 AM (IST)Updated: Fri, 20 Nov 2020 02:09 AM (IST)
अलीगढ़ में समस्याएं होंगी दूर, चमकेगा शहर, बोले नगर आयुक्त
अलीगढ़ में समस्याएं होंगी दूर, चमकेगा शहर, बोले नगर आयुक्त

जागरण संवादददाता, अलीगढ़ : शहर में खस्ताहाल सड़कें, पेयजल की समस्या, खराब पड़ीं स्ट्रीट लाइट आदि समस्याओं से शहरवासियों को रोज जूझना पड़ता है। इनसे जुड़ी शिकायतों का नगर निगम में अंबार लगा रहता है। गुरुवार को 'प्रश्न पहर' में भी शहरवासियों ने ऐसी ही शिकायतों की झड़ी लगा दी। नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह ने भरोसा दिया कि वे सभी समस्याओं का चरणबद्ध तरीके से निस्तारण कराएंगे और शहर चमकेगा। सबसे पहले स्ट्रीट लाइटें ठीक कराई जाएंगी। सड़क, पेयजल व नालियों की समस्या भी दूर होगी। साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी..

loksabha election banner

नालियां चोक रहती हैं। मच्छरों का अंबार लगा रहता है। सफाईकर्मी नहीं आते हैं।

अजीत कुमार, पुष्पांजलि

- शुक्रवार को सुबह ही टीम जाएगी। साफ-सफाई के साथ फॉगिग कराई जाएगी। कोई सफाई कर्मचारी लापरवाही बरतता है तो शिकायत करें।

मात्र 50 मीटर रास्ता है। कई साल से प्रार्थना पत्र दे रहे हैं, अभी तक बना नहीं है। बारिश के दिनों में दिक्कत हो जाती है।

रवि प्रताप, कुंवर नगर कॉलोनी

- ये नये क्षेत्र हैं, जो नगर निगम की सीमा में शामिल हुए हैं। यहां समस्याएं काफी हैं। इनके निस्तारण के लिए मैंने क्षेत्रों का भ्रमण भी किया है। कोशिश होगी कि जल्द रास्तों को ठीक कराया जाए।

मेरा हाउस टैक्स गलत आया है। कई बार नगर निगम दफ्तर गया, मगर ठीक नहीं हुआ।

चंद्रप्रकाश अग्रवाल, धनीपुर

- आप कभी भी मुझसे आकर मिल लीजिए। निश्चित समस्या का समाधान हो जाएगा।

मुहल्ले में लाइट नहीं है। रात में निकलने में डर लगता है। साफ-सफाई भी नहीं होती है।

अनिल कुमार, सूतमिल

-स्ट्रीट लाइट के लिए मैंने एक महीने का समय दिया है। पूरे शहर की स्ट्रीट लाइट ठीक हो जाएंगी। साफ सफाई के लिए शुक्रवार को टीम जाएगी।

कॉलोनी में पाइप लाइन टूटी पड़ी है। खड़ंजा उखड़ गया है। नालियां भरी रहती हैं। सफाई भी होती है।

अंजू शर्मा, नटराजपुरम

- पाइप लाइन जल्द ठीक करा दी जाएगी। खड़ंजा भी ठीक कराया जाएगा। नालियों की सफाई के लिए एक-दो दिन में टीम भेजी जाएगी।

इन्होंने भी रखीं समस्याएं : दिलीप गुप्ता, राकेश अग्रवाल, लोकेश लांगुरिया, विमल कुमार, बनवारीलाल शर्मा, रमेश, राकेश सैनी, मनोज कुमार, पुनीत गोस्वामी, सरोज देवी, शिवराज सिंह, बलवीर सिंह, अरुण श्रीवास्तव आदि।

सीसीटीवी कैमरे में कैद

होंगे कूड़ा डालने वाले

नगर आयुक्त ने कहा कि शहर की साफ-सफाई व्यवस्था के लिए वे योजनाबद्ध तरीके से काम कर रहे हैं। प्रमुख कूड़ाघरों के पास सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। कूड़ा उठने के बाद यदि कोई भी व्यक्ति कूड़ा डालता है तो वह कैमरे में कैद हो जाएगा। फिर उससे जुर्माना वसूला जाएगा। कूड़ा निर्धारित समय पर ही डालें, जिससे शहर को साफ-सुथरा बनाया जा सके।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.