कासगंज से पहले डॉ. पूजा को रोका
अलीगढ़ : अखिल भारत ¨हदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव व संत डॉ. पूजा शकुन पांडेय को कासगंज
अलीगढ़ : अखिल भारत ¨हदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव व संत डॉ. पूजा शकुन पांडेय को कासगंज से 10 किमी पहले पुलिस ने रोक लिया। वह सिकंदराराऊ से पुलिस को चकमा देकर आगे बढ़ी थीं। इस दौरान उनकी पुलिस से नोकझोंक हो गई। डॉ. पांडेय ने कहा कि यदि 26 जनवरी को इतनी मुस्तैदी की होती तो चंदन की मौत न होती। शाम को अलीगढ़ लौट कर उन्होंने चंदन के परिवारीजनों को एक करोड़ रुपये मुआवजे की मांग की है। अशोक पांडेय, दीपक शर्मा भरत गोस्वामी आदि मौजूद थे। गजेंद्र पाल सिंह आर्य, जयवीर शर्मा, सचिन शर्मा आदि थे।
प्राची को रोका: साध्वी प्राची को रोकने के लिए गंगीरी चौराहे से कासगंज जाने वाले मार्ग पर बैरियर लगा दिया, मगर सिंकदराराऊ में रोकने पर पुलिस-प्रशासन ने राहत की सांस ली। सीओ अतरौली सुरेश चंद्र, कोतवाल अतरौली उत्तम चंद्र पटेल मय फोर्स पहुंच गए। गंगीरी चौराहे को छावनी में तब्दील कर दिया गया था।