प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की मंशा है बेटियां खूब पढ़ें, देश होगा समृद्ध
नारी सशक्तीकरण के लिए शनिवार को प्रशासन की ओर से बेटी-बचाओ- बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत एक रैली निकाली गई। इसके माध्यम से महिलाओं की मजबूती पर जोर दिया।
अलीगढ़ (जेएनएन)। नारी सशक्तीकरण के लिए शनिवार को प्रशासन की ओर से बेटी-बचाओ- बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत एक रैली निकाली गई। इसके माध्यम से महिलाओं की मजबूती पर जोर दिया। 1500 से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इन्हें प्रमाण पत्र दिए गए।
सांसद और कमिश्नर ने की रैली की शुरूआत
रैली की शुरुआत सुबह एएमयू सर्किल से सांसद सतीश गौतम, मंडलायुक्त अजयदीप सिंह, डीएम चंद्रभूषण सिंह व सीडीओ दिनेश ने संयुक्त रूप से की। सांसद ने कहा कि पीएम व सीएम की मंशा है कि बेटियां खूब पढें़ और आगे बढ़ें। इसके लिए तमाम योजनाएं भी चलाई जा रही हैं। देश को आगे बढ़ाने में महिलाओं का अहम योगदान है।
सरकारी योजनाओं का मिले लाभ
मंडलायुक्त अजयदीप सिंह ने कहा कि रैली से एक बालिकाओं में शिक्षा, साहस व आत्मरक्षा की भावना उत्पन्न होगी। डीएम ने कहा कि उनका मकसद सरकारी योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक लाभ पहुंचाने का है। सीडीओ दिनेश चंद्र ने कहा कि बेटियां जितनी तरक्की करेंगी, उतना ही देश समृद्ध होगा।
कृष्णांजलि में हुई गोष्ठी
कृष्णांजलि में गोष्ठी के रूप में रैली का समापन हुआ। इससे पूर्व सांस्कृति कार्यक्रमों का आयोजन किया। इसमें शहर विधायक संजीव राजा व कोल विधायक अनिल पाराशर ने भी महिलाओं की मजबूती पर जोर दिया। इसमें बेटियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, दहेज की कुप्रथा, महिला उत्पीडऩ, समान अधिकार, बेटियों की गिरती जन्मदर एवं उनकी आत्मरक्षा पर आधारित कार्यक्रम हुए। इस मौके पर जिला प्रोबेशन अधिकारी स्मिता सिंह, पूर्व मेयर शकुंतला भारती, मधुलिका राघव, बाल संरक्षण अधिकारी हितेश कुमारी आदि मौजूद रहे।