Move to Jagran APP

गणतंत्र दिवस की तैयारीः तिरंगे की शान में सजे बाजार, देशभक्ति से जुड़े उत्पादों की खरीदारी शुरू

तिरंगे की शान मेंं बाजार सज गए हैैं। गणतंत्र दिवस मनाने की तैयारियां सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं में शुरू हो गई हैं।

By Mukesh ChaturvediEdited By: Published: Fri, 25 Jan 2019 12:25 AM (IST)Updated: Fri, 25 Jan 2019 09:51 AM (IST)
गणतंत्र दिवस की तैयारीः तिरंगे की शान में सजे बाजार,  देशभक्ति से जुड़े उत्पादों की खरीदारी शुरू
गणतंत्र दिवस की तैयारीः तिरंगे की शान में सजे बाजार, देशभक्ति से जुड़े उत्पादों की खरीदारी शुरू

 अलीगढ़ (जेएनएन)।  तिरंगे की शान मेंं बाजार सज गए हैैं। गणतंत्र दिवस मनाने की तैयारियां सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं में शुरू हो गई हैं। राष्ट्रध्वज, गुब्बारे, पटका, कैप, भारत माता की तस्वीर, महान क्रांतिकारियों के पोट्रेट की खरीदारी की जा रही है। गुरुवार को मदारगेट, बड़ा बाजार, रेलवे रोड, अचलताल, रामघाट रोड, अमीर निशा, आगरा रोड बाजार में इन सामग्रियों की खूब बिक्री हुई।

loksabha election banner

खादी की जगह पॉलिस्टर 

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी खादी के पैरोकार थे। उन्होंने इस कपड़े की वैरायटी को बढ़ावा देने के लिए खुद कताई-बुनाई का काम किया था। मगर आज खादी की जगह पॉलिस्टर के राष्ट्रीय ध्वज की मांग है। चमक-दमक में खादी आश्रमों में खादी के राष्ट्रीय ध्वज कम बिक रहे हैं।

तिरंगा सामग्री के रेट

वस्तु                                   मूल्य

मेटल बैज                            एक से 10

कपड़ा बैज                           एक से 25

टीशर्ट                                 70 से 150

पगड़ी                                  55 से 80

गत्ता कैप                              एक से पांच

ध्वज पॉलिस्टर                   10 से 250

ध्वज खादी                          40 से 150 

(मूल्य रुपये प्रति पीस)

गुब्बारा                                10 से 60

हैंड बैंड                                 10 से 100

हेयर बैंड                               10 से 20

कॉटन स्टीकर                       दो से 20

(मूल्य रुपये प्रति पैकेट)

लोगों ने बढ़ाया बजट

कारोबारी भुवनेश आधुनिक का कहना है कि राष्ट्रीय पर्व मनाने के लिए लोगों ने बजट बढ़ा दिया है। शिक्षण संस्थाएं हों, या सरकारी विभाग, खूब खर्च करते हैं। तिरंगा सामग्री में उछाल आ गया है। शिक्षिका दुर्गा खन्ना का कहना है कि स्कूल में गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम होगा। उसकी खरीदारी करने आई हंू। देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम होंगे। बजट की कोई चिंता नहीं है।

ग्रामीण बैंक लगाएगी स्वास्थ्य

गणतंत्र दिवस पर ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त क्वार्सी बाईपास पर राजनगर स्थित फातिमा इंटर कॉलेज में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाएगा। बैंक के स्थानीय पीआरओ हिमांशु ने बताया कि उद्घाटन सुबह 11 बजे मंडलायुक्त अजयदीप सिंह करेंगे। बैंक की ओर से एएमयू के पॉलिटेक्निक ऑडिटोरियम में शाम सात बजे मुशायरा व कवि सम्मेलन होगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.