डॉ. तोगडिय़ा की मांग, सोमनाथ की तर्ज पर बने अयोध्या में श्रीराम मंदिर
डॉ. प्रवीण भाई तोगडिय़ा ने आज यहां पर विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय शिविर का समापन किया। इसके बाद कहा कि अयोध्या में जरूर राम मंदिर बनेगा।
By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 16 Jul 2017 12:29 PM (IST)Updated: Sun, 16 Jul 2017 05:47 PM (IST)
अलीगढ़ (जेएनएन)। विश्व हिंदू परिषद के एजेंडा में अयोध्या का राम मंदिर हमेशा ही रहेगा। यह दावा किया है विश्व हिंदू परिषद के अंतराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगडिय़ा का। तोगडिय़ा दो दिनी अलीगढ़ के दौरे से आज नई दिल्ली रवाना हो गए।
डॉ. प्रवीण भाई तोगडिय़ा ने आज यहां पर विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय शिविर का समापन किया। इसके बाद कहा कि अयोध्या में जरूर राम मंदिर बनेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार गुजरात के सोमनाथ मंदिर की तर्ज पर संसद में कानून बनाकर श्रीराम मंदिर का निर्माण कराए। यह पूरे हिन्दू समाज की आस्था का विषय है। संगठन को गांवों तक मजबूत किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें