पत्नी की हत्या करने वाले युवक के साथियों की तलाश में जुटी पुलिस
अलीगढ़ : टप्पल क्षेत्र के गाव नागल खुर्द में करीब सवा दो माह पहले गुड़िया की हत्या करने वाले उसक
अलीगढ़ : टप्पल क्षेत्र के गाव नागल खुर्द में करीब सवा दो माह पहले गुड़िया की हत्या करने वाले उसके पति की गिरफ्तारी के बाद पुलिस हत्या में शामिल अन्य आरोपितों की तलाश में जुट गई है। मनोज ने ही सात लाख की सुपारी देकर कराई थी।
एसपी देहात डॉ. यशवीर सिंह ने मीडिया को बताया कि 23 जनवरी को गांव नांगल खुर्द में गुड़िया (23) का शव घर में फंदे पर लटका मिला था। महिला के पिता गुलवीर सिंह निवासी सरकोडि़या, इगलास ने मनोज आदि पर दहेज हत्या का आरोप लगाया था। मनोज फौज में है और उसकी महाराष्ट्र के बांदीपुर में तैनाती थी। घटना के वक्त भी वह डयूटी पर था। पुलिस विवेचना में सर्विलांस की मदद से पता चला कि मनोज फोन पर भाड़े के हत्यारों के संपर्क में था। एसपी देहात ने बताया कि मनोज को खैर पुलिस ने तहसील मोड़ से गिरफ्तार कर पूछताछ की।
चरित्र पर शक था : बकौल एसपी देहात, मनोज ने बताया कि उसे पत्नी के चरित्र पर शक था। वह उसकी गैर मौजूदगी में कई-कई दिन घर से बाहर रहती थी। उसने गांव के ही विजयपाल की मदद ली और सात लाख रुपये की सुपारी देकर गुड़िया की हत्या करने को तैयार कर लिया। एडवांस में उसे 10 हजार रुपये दे दिए। विजयपाल ने भाड़े पर हत्या करने वाले गौंडा के नुनेरा निवासी गौरव व ¨रकू को साथ लिया और गुड़िया की गला दबाकर हत्या कर दी। शव को फंदे पर लटका दिया, जिससे मामला खुदकशी का लगे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला घोंटना पाया गया। एसपी देहात ने बताया कि मनोज के साथियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।