विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Police Commemoration Day 2022 : डीआइजी ने कहा, शहीद परिवारों को हमेशा सहयोग करेगी पुलिस

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By:
Published: Fri, 21 Oct 2022 03:06 PM (IST)

उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में स्मृति दिवस 2022 के अवसर पर डीआइजी दीपक कुमार व एसएसपी कलानिधि नैथानी महोदय ...और पढ़ें

स्मृति दिवस के अवसर पर डीआइजी दीपक कुमार शहीद पुलिसकर्मियों को सलामी दी। फोटो जागरण
स्मृति दिवस के अवसर पर डीआइजी दीपक कुमार शहीद पुलिसकर्मियों को सलामी दी। फोटो जागरण

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में स्मृति दिवस 2022 के अवसर पर डीआइजी  दीपक कुमार व एसएसपी कलानिधि नैथानी महोदय ने रिजर्व पुलिस लाइन में अपने कर्तव्य परायणता के दौरान शहीद हुए पुलिसकर्मियों को सलामी देकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

शहीदों के परिवार को सहयोग करेगी पुलिस

डीआइजी दीपक कुमार ने कहा मैं इस पुनीत अवसर पर अपने तथा सम्पूर्ण पुलिस परिवार की ओर से इन सभी वीर पुलिस जनों को श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूँ । उनके परिवार को आश्वस्त करता हूं कि भविष्य में भी उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग उनके सुख- दुख में पूर्ण मनोयोग से उनकी सेवा में समर्पित रहेगा

इसलिए मनाया जाता पुलिस स्‍मृति दिवस

भारत की उत्तरी सीमा लद्दाख के हिमाच्छादित क्षेत्र में 21 अक्टूबर 1959 को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 10 जवान नियमित गश्त के लिए निकले थे। उसी समय घात लगाकर स्वचालित राइफल व मोर्टारों से लैस चीनी सैनिकों ने अचानक उन पर छलपूर्वक हमला कर दिया। केंद्रीय रिजर्व पुलिस के बहादुर जवानों ने अप्रतिम शौर्य एवम् कुशलता का प्रदर्शन करते हुए शत्रुओं का मुकाबला किया। लड़ते-लड़ते शहीद हो गए। इन वीर शहीदों की याद में  हर साल पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है।

एक सितंबर से  31 अगस्त 2022 तक ये हुए शहीद 

उप निरीक्षक मोहम्मद कादिर, उप निरीक्षक वीरेन्द्र नाथ मिश्रा, मुख्य आरक्षी सुनील कुमार चौबे, आरक्षी सर्वेश कुमार, आरक्षी सुमित कुमार, आरक्षी ललित कुमार, आरक्षी मनीष कुमार सम्मिलित हैं।

कार्यक्रम में ये रहेे मौजूद 

इस अवसर पर कुलदीप सिहं गुनावत पुलिस अधीक्षक नगर, आशुतोष मिश्रा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, मुकेश चंद उत्तम पुलिस अधीक्षक यातायात, महेन्द्र सिंह सहायक रेडियो अधिकारी मौजूद रहे।