सोशल मीडिया से भाजपा कार्यकर्ताओं को बताए पार्टी के सिद्धांत Hathras News
भाजपा नगर मंडल के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। वक्ताओं ने पार्टी के साथ पार्टी के विचारों व सिद्धांत की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी। पूर्व जिला महामंत्री देवचंद गौड़ ने जनसंघ से लेकर पार्टी की आज तक के संगठनात्मक विषय पर प्रकाश डाला।
हाथरस, जेएनएन। स्थानीय मुरली गॉर्डन में आयोजित भाजपा नगर मंडल के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। वक्ताओं ने पार्टी के साथ पार्टी के विचारों व सिद्धांत की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी। पूर्व जिला महामंत्री देवचंद गौड़ ने जनसंघ से लेकर पार्टी की आज तक के संगठनात्मक विषय पर प्रकाश डाला।
विकास एवं सामाजिक प्रभाव की दी जानकारी
प्रशिक्षण शिविर में दूसरे दिन मुख्य वक्ता के रूप में प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के सदस्य महेंद्र ङ्क्षसह आचार्य ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के मूल सिद्धांत व रीति नीति तथा विचारधारा के विषय में बताया। पूर्व जिला महामंत्री देवचंद गौड़ ने जनसंघ से लेकर पार्टी की आज तक के संगठनात्मक विषय पर प्रकाश डाला। तृतीय वक्ता के रूप में सिकंदराराऊ के विधायक वीरेंद्र ङ्क्षसह राणा ने देश की एकता एवं अखंडता तथा आत्मनिर्भर भारत के विषय पर कार्यकर्ताओं को विस्तार से बताया। जिला उपाध्यक्ष सुनील गौतम ने सोशल मीडिया के माध्यम से देश के युवाओं का किस प्रकार विकास एवं सामाजिक प्रभाव के विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
ये रहे मौजूद
शिविर की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अनिल पाराशर ने की तथा संचालन मंडल महामंत्री दिनेश त्यागी ने किया। शिविर में पूर्व विधायक रामशरण आर्य, गीता गौड़, प्रभात पचौरी, चेयरमैन रविकांत अग्रवाल, किशोर जायसवाल, छोटू गौतम, रामकिशन वर्मा, शकुंतला गौतम, शर्मिला देवी, छोटू शर्मा, चरण ङ्क्षसह, तपन जोहर, अमित पाराशर, जय चौधरी, प्रवीण गुप्ता, हरस्वरूप वर्मा, राधेश्याम पागल आदि कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया।