वार्ड स्तर पर बनेंगे पंचायत के सदस्य, करेंगे उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा, जानिए मामला Aligarh news
अलीगढ़ जागरण संवाददाता। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत जन-जगरण अभियान चलाएगी। इससे पहले नगर निगम के बार्ड स्तर पंचायत के सदस्य बनाए जाएंगे। उपभोक्ताओं के संरक्षण के लिए ग्राहकों से संवाद किए जाएंगे। इनके अधिकार व हकों पर डाका नहीं डलने दिया जाएगा।
अलीगढ़, जागरण संवाददाता। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत जन-जागरण अभियान चलाएगी। इससे पहले नगर निगम के वार्ड स्तर पंचायत के सदस्य बनाए जाएंगे। उपभोक्ताओं के संरक्षण के लिए ग्राहकों से संवाद किए जाएंगे। रविवार को द्वारिकापुरी स्थित संघ कार्यालय पर हुई पंचायत में राष्ट्रीय कार्यकारिणी संदस्य भगवती प्रसाद ने कहा कि पंचायत अपने सदस्यों के प्रति संवेदनशील है। इनके अधिकार व हकों पर डाका नहीं डलने दिया जाएगा।
तहसील स्तर पर तैयार होंगे संगठन
भगवती प्रसाद ने कहा कि पंचायत में जिला, महानगर के साथ तहसील स्तर पर भी संगठन तैयार किया जाए। उन्होंने इसके लिए सक्रिय सदस्य बनाने पर जोर भी दिया, बोले ग्राहकों की उम्मीद पर संगठन खरा उतरना है। प्रसाद ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों की मांग पर वर्ष 1986 में संसद द्वारा उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम लागू किया गया था। विभिन्न प्रकार की कंपनियां या सेवा प्रदाता ग्राहकों को किसी भी प्रकार के झांसे में लाकर उनको ठग न सकें। उनके साथ धोखा न हो। इस संवैधानिक व्यवस्था के तहत हमें एक सजग प्रहरी की भूमिका में रहना होगा। पंचायत ग्राहकों को उनके अधिकारों को दिलाने को प्रतिबद्ध है।
संगठन को मजबूती करने का आव्हान
अलीगढ़ जिलाध्यक्ष प्रमोद बंसल ने जिला स्तर पर गठित कार्यकारिणी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्हाेंने कहा कि सभी वर्ग के लोगों का इस कार्यकारिणी में समावेश किया गया है, महानगर में अभी तक 50 वार्डो में सक्रिय सदस्य बन गए है, शीघ्र ही एक अभियान चलाकर शेष 20 वार्डो में सदस्य बनाये जाएंगे। आगामी 24 दिसंबर को महानगर में ग्राहक दिवस मनाया जाएगा।
ये लोग बैठक में रहे उपस्थित
बैठक का संचालन जिला सचिव अनिल सेंचुरी ने किया। आभार राहुल अग्रवाल ने जताया। बैठक में पंचायत के इंटरनेट मिडिया प्रभारी यतीश गुप्ता,सीपी गुप्ता, राकेश मित्तल, अशोक उपाध्याय, हरिकिशन अग्रवाल,आचार्य रूप किशोर, गिरीश गुप्ता, सुश्री रजनी गोविल, बीएल गुप्ता, आलोक द्वादशश्रेणी,संजीव वार्ष्णेय, अंकित अग्रवाल, सुभाष चंद्र वार्ष्णेय, अनिल गोविल, राहुल गुप्त, तन्मय वार्ष्णेय सहित आदि मौजूद थे।