दिल्ली में रिंकू की हत्या पर अलीगढ़ में आक्रोश, बजरंग दल ने मौन रख दी श्रद्धांजलि Aligarh news
देश की राजधानी दिल्ली के मंगोलपुरी में बजरंगदल कार्यकर्ता रिंकू शर्मा की घर में घुसकर की गई हत्या से लोगों में आक्रोश है। अलीगढ़ महानगर के सैकड़ों युवाओं ने बजरंगदल अलीगढ़ के महानगर संयोजक गौरव शर्मा की अगुवाई में गांधीपार्क चौराहे के चारों ओर श्रंखलाबद्ध खड़े होकर श्रद्धांजलि दी।
अलीगढ़, जेएनएन : देश की राजधानी दिल्ली के मंगोलपुरी में बजरंगदल कार्यकर्ता रिंकू शर्मा की घर में घुसकर की गई हत्या से लोगों में आक्रोश है। अलीगढ़ महानगर के सैकड़ों युवाओं ने बजरंगदल अलीगढ़ के महानगर संयोजक गौरव शर्मा की अगुवाई में गांधीपार्क चौराहे गांधीपार्क चौराहे के चारों ओर श्रंखलाबद्ध खड़े होकर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
कायरता का दिया परिचय
बजरंगदल कार्यकर्ताओं व महानगर के अन्य राष्ट्रवादी संगठनों के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गौरव शर्मा ने कहा कि भारत में गज़वा ए हिंद की अवधारणा को पूरा करने के लिए इस प्रकार कायरतापूर्ण हत्याएं की जा रही है। रिंकू शर्मा की हत्या इस्लामिक जिहादियों द्वारा की गई पहली हत्या नहीं है। ऐसे अराजक तत्वों पर सख्त कार्रवाई जरूरी है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत के सर्वांगीण विकास की तीव्र गति के कारण विश्व की अनेक महाशक्तियां लगातार ऐसे तत्वों को देश में अराजकता पैदा करने को उकसा रहे हैं।
इस्लाम ने हर जगह नुकसान पहुंचाया
आरोप लगाया कि इस्लाम जहां भी गया उसने उस देश की मूल संस्कृति धर्म और परंपराओं को नुकसान पहुंचाया। भारत में भी इनकी यही सब करने की यही सोच है। किन्तु ये भूल जाते हैं कि उनके पूर्वज भी कभी हिन्दू ही थे। जिन्हें तलवार के बल पर मुसलमान बनाया गया था। यह देश और समाज हमारा है। इसीलिए हम इस्लामिक हिंसा का तत्काल उत्तर देने से पहले सोचने को मजबूर होते है किंतु धैर्य की इस सीमा का बांध अब टूटने लगा है। हम अपने निर्दोष युवा साथियों को इस प्रकार नहीं खो सकते।
यह लोग रहे उपस्थित
इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के विजेंद्र सिंह, भगत सिंह, आलोक याज्ञनिक, शेखर शर्मा, जगवीर, संगठन मंत्री नरेश जी, इंद्रपाल सिंह, रितेश वर्मा, मयंक कुमार, अशोक चौधरी, मुकेश राजपूत, यतीन दीक्षित, पारस गुप्ता, भारत गौस्वामी, डा. मधु आंधीवाल, पूर्व मेयर शकुन्तला भारती, विशाल देशभक्त, हर्षद हिन्दू आदी उपस्थित रहे।