Move to Jagran APP

आजादी के बाद हमारे गौरवशाली इतिहास को छिपाया गया : भूपेंद्र शर्मा Aligarh news

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कई अनुषांगिक संगठन हैं जहां देशभक्ति की भावना भरी जाती है। विद्या भारती में शिक्षण कार्य के साथ ही तमाम देशभक्त और महापुरुषों की जीवनी पढ़ाई जाती है जिसमें देश की गौरव गाथा होती है इससे छात्रों के अंदर देश प्रेम की भावना जागृत होती है।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Sun, 26 Sep 2021 05:22 PM (IST)Updated: Sun, 26 Sep 2021 05:22 PM (IST)
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कई अनुषांगिक संगठन हैं, जहां देशभक्ति की भावना भरी जाती है।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कई अनुषांगिक संगठन हैं, जहां देशभक्ति की भावना भरी जाती है। विद्या भारती में शिक्षण कार्य के साथ ही तमाम देशभक्त और महापुरुषों की जीवनी पढ़ाई जाती है, जिसमें देश की गौरव गाथा होती है, इससे छात्रों के अंदर देश प्रेम की भावना जागृत होती है।

loksabha election banner

आजादी के बाद हमारे गौरवशाली इतिहास को छिपाया गया

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शाखा लगाने के साथ ही राष्ट्र निर्माण का कार्य करता है। संघ के आनुषांगिक संगठन अखिल भारतीय विद्या भारती संगठन में बच्चों को शिक्षित करने का काम किया जाता है। इसमें बच्चों को नैतिक, शारीरिक शिक्षा का ज्ञान दिया जाता है। मगर, देशभक्तों की श्रृंखला यहां बच्चों को समृद्ध बनाने का काम करती है। विद्या भारती के पाठ्यक्रम में शहीदों की कहानियां हैं तो धार्मिक स्थलों की जानकारियां भी होती है। इसलिए चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस, खुदीराम बोस, प्रफुल्ल चंद चाकी आदि देश भक्तों की जीवनी पढ़ाई जाती है। आरएसएस के प्रचार प्रमुख भूपेंद्र शर्मा का कहना है कि आजादी के बाद हमारे गौरवशाली इतिहास को छिपाया गया। हमें असली इतिहास नहीं पढ़ाया गया। बच्चों तक असली इतिहास पहुंचा ही नहीं, इसलिए वह देश के तमाम क्रांतिकारी सपूतों के बारे में जान ही नहीं पाए। प्रफुल्ल चंद्र चाकी का बलिदान महान था, वीर हकीकत राय ने देश-धर्म की रक्षा के लिए हंसते-हंसते प्राण न्यौछावर कर दिया था। मगर, इनके इतिहास मिलते नहीं। इनके बारे में जानकारियां बहुत कम है। आरएसएस के विद्यालयों में पाठ्यक्रम के माध्यम से वर्षों से इन महापुरुषों के बारे में पढ़ाया जा रहा है।

नई पीढ़ी को संभाल लें

आरएसएस के पूर्व प्रचारक गौरव शर्मा ने कहा कि हमें गौरवशाली इतिहास को बच्चों को पढ़ाना होगा, उन्हें किस्से कहानियों के माध्यम से बताना होगा, तभी हम उसे संभाल पाएंगे। यह केवल आरएसएस के माध्यम से नहीं होगा बल्कि यह समाज के प्रत्येक व्यक्ति को करना होगा। क्योंकि इतिहास के बारे में इतनी भ्रामक बातें दी गई हैं, जिसे सोचा नहीं जा सकता। छत्रपति शिवाजी के गौरवशाली इतिहास से जुड़ी तमाम बातें आज भी लोग नहीं जानते हैं। बंदा वीर बैरागी के बारे में तमाम लोग नहीं जानते हैं। उनकी वीरता और साहस की कहानियां सुनकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। गौरव शर्मा ने कहा कि इसपर सामूहिक प्रचास करने की जरूरत है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.