Move to Jagran APP

नगर आयुक्‍त का आदेश कूड़े के ढेर पर "ढेर " जानिए ऐसा क्‍यों है Aligarh news

शहर की सड़कों पर लगे कूड़े के ढेर मुसीबत बने हुए हैं। नियमानुसार सुबह 1030 बजे तक कूड़ा कलेक्शन प्वाइंट से कूड़ा उठ जाना चाहिए। लेकिन ऐसा हो नहीं रहा। कूड़ा कलेक्शन प्वाइंट से कूड़ा दोपहर तक ही उठ पाता है। इस बीच राहगीरों को काफी परेशानी होती है।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Fri, 27 Nov 2020 04:40 PM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2020 04:40 PM (IST)
नगर आयुक्‍त का आदेश कूड़े के ढेर पर "ढेर " जानिए ऐसा क्‍यों है Aligarh news
शहर की सड़कों पर लगे कूड़े के ढेर मुसीबत बने हुए हैं।

अलीगढ़, जेएनएन : शहर की सड़कों पर लगे कूड़े के ढेर मुसीबत बने हुए हैं। नियमानुसार सुबह 10:30 बजे तक कूड़ा कलेक्शन प्वाइंट से कूड़ा उठ जाना चाहिए। लेकिन ऐसा हो नहीं रहा। कूड़ा कलेक्शन प्वाइंट से कूड़ा दोपहर तक ही उठ पाता है। इस बीच राहगीरों को काफी परेशानी होती है। बाजारों के हालात तो और बुरे हैं। दुकानों के आगे कूड़ा पड़ा रहता है। सहालग के चलते दुकानें जल्द खुल जाती हैं। ग्राहक कूड़े के ऊपर से गुजर कर दुकानों में पहुंचते हैं। पिछले ही दिनों नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह ने निर्धारित समय पर कूड़ा उठाने के आदेश दिए थे, लेकिन आदेश पर अमल नहीं हो सका। 

loksabha election banner

शहर में 84 कूड़ा कलेक्‍शन प्‍वाइंट

शहर में छोटे-बड़े 84 कूड़ा कलेक्शन प्वाइंट हैं, जहां तकरीबन 450 मीट्रिक टन कूड़ा रोज डाला जाता है। एटूजेड कंपनी यहां से कूड़ा उठाती है और मथुरा रोड स्थित प्लांट में कूड़े का निस्तारण होता है। नगर निगम के वाहन भी कुछ वार्डों से कूड़ा उठाते हैं। नगर निगम की व्यवस्था के मुताबिक सुबह 10:30 बजे तक कूड़ा कलेक्शन प्वाइंट से कूड़ा उठ जाना चाहिए। इसके बाद अगर वहां कूड़ा डाला जाता है तो कार्रवाई का प्रावधान है। कुछ स्थानों को छोड़ दें ताे बाकी क्षेत्रों में दोपहर 12 बजे के बाद ही कूड़ा उठाया जाता है। इस दौरान सड़कों पर ट्रैफिक रहता है। कूड़ा उठाने के लिए कर्मचारी जब जेसीबी, ट्रैक्टर लेकर पहुंचते हैं तो जाम लग जाता है। जब तक कूड़ा उठाकर वाहन चले नहीं जाते, जाम की स्थिति बनी रहती है। पुलिस भी नगर निगम कर्मियों को नहीं टोकती। सहालग में खरीदारी के चलते बाजारों में भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में वहां लगे कूड़े के ढेर परेशानी बढ़ा रहे हैं। नगर आयुक्त ने स्वच्छता निरीक्षकों को नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए हैं, लेकिन ऐसा हो नहीं रहा। एटूजेड कंपनी के अधिकारी भी दफ्तरों से नहीं निकलते। चार दिन पूर्व नगर आयुक्त ने एटूजेड कंपनी के प्लांट का निरीक्षण किया था। तब प्लांट के प्रभारी समय सिंह को कूड़ा उठाने व इसके निस्तारण की व्यवस्था को प्रभावी करने की कड़ी हिदायत दी थी। बावजूद इसके व्यवस्थाएं बदहाल हैं।

वर्जन ...

कूड़ा कलेक्शन प्वाइंट से समय पर ही कूड़ा उठाया जाएगा। स्वच्छता निरीक्षक और प्लांट प्रबंधन की ये जिम्मेदारी है। सफाई होने के बाद कूड़ा कलेक्शन प्वाइंट पर कूड़ा नहीं डाला जाएगा। आने वाले दिनों में सभी डलावघर कैमरों की निगरानी में रहेंगे। 

प्रेम रंजन सिंह, नगर आयुक्त


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.