Move to Jagran APP

भाजपा की सदस्यता लेने पर मुस्लिम महिला से मारपीट में एक गिरफ्तार Aligarh News

भाजपा की सदस्यता लेना एक मुस्लिम महिला के लिए जी का जंजाल बन गया। भाजपा में शामिल होने पर मकान मालिक की पत्नी व बेटा ने महिला के साथ मारपीट की।

By Mukesh ChaturvediEdited By: Published: Mon, 08 Jul 2019 09:27 AM (IST)Updated: Wed, 10 Jul 2019 09:10 AM (IST)
भाजपा की सदस्यता लेने पर मुस्लिम महिला से मारपीट में एक गिरफ्तार Aligarh News
भाजपा की सदस्यता लेने पर मुस्लिम महिला से मारपीट में एक गिरफ्तार Aligarh News

अलीगढ़ (जेएनएन)।  भाजपा की सदस्यता लेना एक मुस्लिम महिला के लिए जी का जंजाल बन गया। भाजपा में शामिल होने पर मकान मालिक की पत्नी व बेटा ने महिला के साथ मारपीट की। जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकालने की कोशिश की। सूचना पर भाजपा नेताओं व पुलिस के पहुंचने पर राहत मिली। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मकान मालिक, उसकी पत्नी व बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपित बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

loksabha election banner

शनिवार को ली थी सदस्यता

पशुधन प्रसार मंत्री लक्ष्मी नारायण ने शनिवार को जीटी रोड स्थित रघुनाथ पैलेस में भाजपा सदस्यता अभियान की शुरुआत की थी। यहां कई मुस्लिम महिलाएं भाजपा में शामिल हुईं थीं। देहली गेट क्षेत्र के एडीए कॉलोनी बिजली घर शाहजमाल निवासी शकील की पत्नी गुलिस्ताना ने भी शपथ ली थी। गुलिस्ताना एडीए कालोनी में सुल्तान जर्राहा के मकान में किराए पर रहती है। इनके पति शकील दिल्ली में काम करते हैं। गुलिस्ताना के अनुसार रविवार को सुल्ताना जर्राहा की पत्नी मदीना और उनके बेटे सलमान को मेरे भाजपा में शामिल होने की जानकारी मिली तो आग बबूला हो गए। बोले, हिंदू बन जाओ, यहां से निकल जाओ। सलमान ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इसकी जानकारी भाजपा महिला मोर्चा महावीर गंज मंडल की मंत्री रूबी आसिफ खान को दी तो कई कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। भाजपा नेताओं ने देहली गेट पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। गुलिस्ताना की ओर से सुल्तान जर्राहा, मदीना व आसिफ के खिलाफ तहरीर दी गई है। इसमें गुलिस्ताना ने आरोप लगाया है कि आरोपितों के मकान में हुमा भी रहती है। इसने भी भाजपा की सदस्यता ली थी। इसके चलते आरोपितों ने हुमा को भी धमकी दी। इंस्पेक्टर देहली गेट इंद्रेश कुमार ने बताया कि एनसीआर दर्ज कर ली है। दोनों के बीच किराए का विवाद भी चल रहा है। आरोपित सलमान को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जागरण में प्रकाशित हुई थी गुलिस्ताना की तस्वीर

कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण व बीजेपी के अन्य नेताओं के साथ गुलिस्ताना के भाजपा में शामिल होने की तस्वीर रविवार के अंक में केवल दैनिक जागरण में प्रकाशित हुई थी। जागरण में गुलिस्ताना की तस्वीर देखकर ही मकान मालिक की पत्नी व बेटा भड़क गए। पीडि़त महिला ने भी जागरण में तस्वीर छपने के बाद मकान से निकालने की बात कही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.