यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
तीसरे दिन 96 हजार गरीबों को मिला राशन के साथ चना, रिफाइंड व नमक
हाथरस जागरण संवाददाता। सरकार गरीबों को राशन मुफ्त में बांट रही है। गेहूं और चावल के साथ इस बार चनारिफाइंड ...और पढ़ें

हाथरस, जागरण संवाददाता। सरकार गरीबों को राशन मुफ्त में बांट रही है। गेहूं और चावल के साथ इस बार चना, रिफाइंड, नमक भी बांट रही है। चुनावी सीजन है सो सत्ताधारी पार्टी के नेताओं के हाथों वितरण कराया जा रहा है। कोई भी कार्ड धारक दूसरी दुकान से भी राशन ले सकता था मगर चना, रिफाइंड, नमक दूसरी से नहीं मिलेगा। इसके लिए मोहल्ले की दुकान से ही चना, रिफाइंड, नमक मिल सकेगा। सरकार के निर्देश पर जिले भर की राशन की दुकानों पर राशन का वितरण किया जा रहा है। तीसरे दिन तक 96 हजार गरीबों को चना, रिफाइंड, चावल, गेहूं और नमक का वितरण किया जा चुका है। वितरण 20 दिसंबर तक होगा।
20 दिसंबर तक मिलेगा राशन
जिला पूर्ति अधिकारी एसपी शाक्य ने जनपद हाथरस के सभी अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी लाभार्थियों का कहा है कि दिसंबर के प्रथम चक्र में हो रहे राशन वितरण में जो उपभोक्ता पोर्टेबिलिटी के माध्यम से अपनी मूल उचित दर दुकान से इतर दूसरी उचित दर दुकान से खाद्यान्न प्राप्त कर रहे हैं, उन्हें नेफेड द्वारा आपूर्ति आयोडाइज्ड नमक, साबुत चना एवं रिफाइंड सोयाबीन तेल तीनों वस्तुएं उनकी मूल दुकान से प्रतिकार्ड एक किलो की दर से मिलेंगी जो कि अंतिम तिथि 20 दिसंबर तक होगा। अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों से अनुरोध किया गया है कि जो पोर्टेबिलिटी के माध्यम से अपनी मूल उचित दर दुकान से इतर, दूसरी उचित दर दुकान से खाद्यान्न प्राप्त कर रहे हैं, वे नेफेड द्वारा आपूर्तित आयोडाइज्ड नमक, साबुत चना एवं रिफाइंड, सोयाबीन तेल तीनों अपने क्षेत्र की दुकान से उचित दर दुकान से लें।
पूर्व सांसद के हाथों बंटवाया राशन
पूर्व सांसद राजेश कुमार दिवाकर सासनी क्षेत्र के गांव लुटसान तथा छौंक(सलेमपुर) में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत रिफाइंड,चना, नमक, गेंहू और चावल का वितरण किया। पूर्व सांसद ने कहा कि मोदी व योगी की डबल इंजन की सरकार गरीबों के लिए समर्पित सरकार हैं।
