Move to Jagran APP

UP News: वोट डालने आई वृद्धा की पोलिंग बूथ के बाहर हालत बिगड़ी, अचेत होकर गिरी; मौत

गांव ल्हौसरा विसावन निवासी 85 वर्षीय रामवती देवी पत्नी स्व. रेशमपाल सिंह ने दोपहर में घर पर भोजन किया। इसके बाद वोट डालने की इच्छा जताई। इस पर शाम करीब साढ़े चार बजे नाती अमित व अजीत उन्हें गांव के प्राथमिक विद्यालय में बने मतदान केंद्र में ले गए जो उनके घर से करीब सौ मीटर दूर है। केंद्र के अंदर वह पैदल ही बूथ की तरफ जा रही थीं।

By Sumit Kumar Sharma Edited By: Shivam Yadav Tue, 07 May 2024 07:50 PM (IST)
UP News: वोट डालने आई वृद्धा की पोलिंग बूथ के बाहर हालत बिगड़ी, अचेत होकर गिरी; मौत
वोट डालने आई वृद्धा की पोलिंग बूथ के बाहर हालत बिगड़ी, मृत्यु।

संवाद सूत्र, लोधा। क्षेत्र के गांव ल्हौसरा विसावन स्थित मतदान केंद्र में मंगलवार शाम को वोट डालने पहुंचीं वृद्ध महिला की गर्मी के चलते हालत बिगड़ गई। पोलिंग बूथ के बाहर ही वह कुर्सी से अचेत होकर गिर गईं। परिजनों निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

यह है पूरा मामला

गांव ल्हौसरा विसावन निवासी 85 वर्षीय रामवती देवी पत्नी स्व. रेशमपाल सिंह ने दोपहर में घर पर भोजन किया। इसके बाद वोट डालने की इच्छा जताई। इस पर शाम करीब साढ़े चार बजे नाती अमित व अजीत उन्हें गांव के प्राथमिक विद्यालय में बने मतदान केंद्र में ले गए, जो उनके घर से करीब सौ मीटर दूर है। 

केंद्र के अंदर वह पैदल ही बूथ की तरफ जा रही थीं। बूथ में किसी अन्य के होने के चलते नातियों ने उन्हें बाहर कुर्सी पर बिठा दिया। यहां बैठने के कुछ मिनटों में ही गर्मी के चलते अचानक उनकी हालत बिगड़ गई और वह जमीन पर गिर गईं। 

इस पर वहां मतदान कराने में जुटे कार्मिक व अन्य लोग आ गए। दोनों नाती रामवती को नादा चौराहा स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनकी मृत्यु हो गई। रामवती के परिवार में बेटा कृपाल सिंह, दो नाती व दो नातिन हैं। बताया जा रहा है कि पूर्व में इस स्कूल के अंदर दो बूथ बनाए गए थे। लेकिन, इस बार एक ही बूथ नंबर 77 बनाया गया।