Move to Jagran APP

अब हाथरस में कृषि विभाग बनवाएगा सामुदायिक गोदाम

कृषि विभाग द्वारा सामुदायिक थ्रेसिंग फ्लोर और छोटे गोदाम बनाए जा रहे हैं। इन्हें किसानों को अनुदान पर दिया जाएगा। इनका आवंटन पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर किसानों के लिए किया जाएगा।राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के तहत छोटे गोदाम व थ्रेसिंग फ्लोर बनाए जा रहे हैं।

By Mukesh ChaturvediEdited By: Published: Mon, 02 Nov 2020 10:16 AM (IST)Updated: Mon, 02 Nov 2020 10:16 AM (IST)
अब हाथरस में कृषि विभाग बनवाएगा सामुदायिक गोदाम
हाथऱस में प्रशासन सामूदायिक गोदाम बनवाने की तैयारी में है।

 हाथरस, जेएनएनः  कृषि विभाग द्वारा सामुदायिक थ्रेसिंग फ्लोर और छोटे गोदाम बनाए जा रहे हैं। इन्हें किसानों को अनुदान पर दिया जाएगा। इनका आवंटन पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर किसानों के लिए किया जाएगा। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के तहत छोटे गोदाम व थ्रेसिंग  फ्लोर जिले में बनाए जा रहे हैं। गोदाम के निर्माण के लिए 50 फीसद अनुदान दिया जा रहा है। इसमें 50 फीसद की प्रथम किश्त लाभार्थी द्वारा खुद के व्यय पर नींव भराई व चिनाई होने के बाद दी जाएगी।

loksabha election banner

भौतिक सत्यापन होगा

रेसिंग फ्लोर और छोटे गोदामों का भौतिक सत्यापन उपकृषि निदेशक कार्यालय में तैनात अवर अभियंता द्वारा किया जाएगा। यही प्रक्रिया थ्रेसिंग फ्लोर में अपनाई जाएगी। इसमें 60 फीसद भुगतान 75 फीसद कार्य पूरा होने व 10 फीसद भुगतान कार्य पूरा होने किया जाएगा। इसके बारे उपसंभाग कार्यालय पर बैठक कर किसानों के इसके बारे में जानकारी जिला कृषि रक्षा अधिकारी द्वारा दी गई।

अनुदान दिया जाएगा

जिला कृषि रक्षा अधिकारी यतेंद्र सिंह का कहना है कि किसानों को अनुदान पर थ्रेसिंग  फ्लोर व छोटे गोदाम बनाने के लिए अनुदान दिया जा रहा है। इन्हें किसानों खुद की जमीन पर बनाना होगा। इसमें किसान अपने साथ दूसरे किसानों की फसल भी किराए पर रख सकेंगे।

विकास खंड, थ्रेसिंग फ्लोर की संख्या, छोटे गोदाम की संख्या

हाथरस,      1,                   1

सासनी,       1,                  1

मुरसान,      1,                   1

सिकंदराराऊ,   1,                   2

हसायन,      1,                   1

सादाबाद,     1,                   2

सहपऊ,      1,                   1

कुल        7,                   9


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.