Move to Jagran APP

अचल सरोवर के सुंदरीकरण में हुई देरी पर अब हो रहा अफसोस, ये है वजह Aligarh News

अचल सरोवर के सुंदरीकरण का कार्य पिछले साल ही पूरा हो जाना चाहिए था लेकिन स्मार्ट सिटी और नगर निगम के अफसर देर से जागे। योजना बनाने में ही डेढ़ साल बिता दिया। अब कार्य प्रगति पर था तो बारिश ने रोड़ा डाल दिया है।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Published: Thu, 05 Aug 2021 12:07 PM (IST)Updated: Thu, 05 Aug 2021 12:07 PM (IST)
अचल सरोवर के सुंदरीकरण में हुई देरी पर अब हो रहा अफसोस, ये है वजह Aligarh News
बारिश का पानी सुखाने में पुन: खर्चा करना होगा।

अलीगढ़, जेएनएन। अचल सरोवर के सुंदरीकरण का कार्य पिछले साल ही पूरा हो जाना चाहिए था, लेकिन स्मार्ट सिटी और नगर निगम के अफसर देर से जागे। योजना बनाने में ही डेढ़ साल बिता दिया। अब कार्य प्रगति पर था तो बारिश ने रोड़ा डाल दिया है। पूरा सरोवर पानी से लबालब हो चुका है। जबकि, निर्माणदायी संस्था ने दिसंबर तक निर्माण कार्य पूरा करने का दावा किया था। ऐसे में दावे पूरे होते नहीं दिख रहे। निर्माणदायी संस्था के प्रतिनिधियों का कहना है कि निर्माण कार्य समय पर शुरू करा दिया जाता तो लागत और समय दोनों की बचत होती। सरोवर में भरे पानी को सुखाने में काफी खर्च हो चुका था, अब बारिश का पानी सुखाने में पुन: खर्चा करना होगा।

loksabha election banner

ये है वजह

शहर का प्राचीन अचल सरोवर का सुंदरीकरण स्मार्ट सिटी का महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। इसके लिए नगर निगम अधिकारियों को तमाम विवादों से जूझना पड़ा था। इसमें भी अधिकारियों की कमी रही। सामंजस्य न बैठा पाने से समस्याएं पैदा हुईं। सरोवर के सुंदरीकरण का कार्य राजकीय निर्माण निगम को दिया गया। 18 माह में निर्माण कार्य पूरा करने का समय दिया गया। 2019 में ही निर्माण कार्य शुरू होना था। लेकिन, 2020 में काम शुरू हुआ। काेरोना महामारी के चलते कुछ माह निर्माण कार्य रुका रहा। दूसरी लहर थमी तो पुन: काम शुरू हो गया। सरोवर को सुखाकर परिक्रमा ब्रिज बनाने का काम चल रहा था। यज्ञ स्थल, तुलसी घाट और दुकानों के लिए फ्रंट साइट पर प्लेटफार्म तैयार हो रहा था। तभी मौसम का मिजाज बदल गया। बारिश के चलते सरोवर में पानी भर गया। हालांकि, सड़क का पानी रोकने के लिए बंधा लगाया था। लेकिन इससे सड़क पर पानी भरने लगा। तब बंधा खोल दिया गया। कुछ ही घंटों में सराेवर आधा भर गया। निर्माण निगम के प्रतिनिधियों का कहना है कि अगर बारिश नहीं होती ताे भी पानी को सूखने में 10 से 15 दिन लग जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.