Move to Jagran APP

भारत ही नहीं पूरी दुनिया को नई दिशा देगा श्रीराम मंदिर Aligarh news

अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर निर्माण के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की टोलियां निकल रही हैं। पूरे महानगर में मंदिर निर्माण के लिए दान वालों में जबरदस्त उत्साह है। महानगर के गली से लेकर मोहल्ले तक हर तरफ राम लहर दिखाई दे रही है।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Wed, 20 Jan 2021 04:30 PM (IST)Updated: Wed, 20 Jan 2021 04:38 PM (IST)
भारत ही नहीं पूरी दुनिया को नई दिशा देगा श्रीराम मंदिर Aligarh news
धनीपुर मंडी में विभाग संपर्क प्रमुख सूरजपाल सिंह राणा के साथ जय श्रीराम का जयघोष करते संघ के कार्यकर्ता।

अलीगढ़, जेएनएन : अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर निर्माण के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की टोलियां निकल रही हैं। पूरे महानगर में मंदिर निर्माण के लिए दान वालों में जबरदस्त उत्साह है। महानगर के गली से लेकर मोहल्ले तक हर तरफ राम लहर दिखाई दे रही है। हर कोई मंदिर निर्माण में कुछ ना कुछ अंशदान करके प्रभु श्रीराम का कृपा पात्र बनना चाहता है।

loksabha election banner

धनीपुर मंडी में पहुंची आरएसएस की टोली

बुधवार को धनीपुर मंडी में आरएसएस की टोली निकली। आढ़तियों और कारोबारियों से मंदिर निर्माण के लिए समर्पण निधि का आग्रह किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संपर्क प्रमुख सूरजपाल सिंह राणा के साथ काफी संख्या में कार्यकर्ता थे। सूरजपाल सिंह राणा ने कहा कि प्रभु श्रीराम का मंदिर दुनिया के लोगों के आस्था का केंद्र है। इसके लिए 500 साल से संघर्ष किया जा रहा था। लाखों लोगों ने मंदिर निर्माण के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। मंदिर हम सभी के आस्था और विश्वास का प्रतीक है। इसलिए अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर भारत को ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया को एक नई दिशा देगा, क्योंकि प्रभु श्रीराम मर्यादा पुरुषोत्तम हैं और उन्होंने जीवन जीने की कला बताई है।

प्रभु श्रीराम हम सबके नायक

कठिन जीवन जीकर कैसे अपने वचन और कर्म पर अडिग रहा जा सकता है प्रभु श्रीराम इसके सबसे बड़े उदाहरण हैं। सूरजपाल सिंह  राणा ने कहा कि इसीलिए मंदिर निर्माण के लिए लोग सहर्ष दान दे रहे हैं। लोगों में जबरदस्त उत्साह है। आरएसएस के वरिष्ठ कार्यकर्ता अरुण शर्मा ने कहा प्रभु श्रीराम के मंदिर के लिए लोगों में अथाह श्रद्धा और विश्वास है। प्रभु श्रीराम हम सभी के नायक हैं। इसीलिए मंदिर निर्माण के लिए हम सब दृढ़ संकल्पित थे। उन्होंने बताया कि मंदिर आंदोलन में उन्होंने भी भाग लिया था। आज मंदिर बनता देख बहुत अच्छा लग रहा है। भाजपा नेता शल्य राज सिंह ने कहा कि हर तरफ मंदिर की लहर दिखाई दे रही है। छोटे से बड़ा व्यक्ति भी मंदिर निर्माण में सहयोग करके प्रभु राम की कृपा को प्राप्त करना चाहता है। इसलिए हम लोगों को निधि एकत्र करने में जरा भी दिक्कत नहीं हो रही है। समर्पण निधि संग्रह में कार्यकर्ता जमकर जय श्रीराम का जयघोष कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.