बहू पर ससुर की बुरी नजर, नशीली दवाएं दीं और गर्दन पर रखा चाकू; शारीरिक संबंध बनाने को डाला दबाव
एक महिला ने अपने ससुर पर नशीली दवाएं देकर अश्लीलता करने और विरोध करने पर बेरहमी से मारपीट करने का ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।
HighLights
नशीली दवाएं देकर अश्लीलता और मारपीट का आरोप।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
संवाद सूत्र, अकराबाद (अलीगढ़)। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपने ससुर पर नशीली दवाएं देकर अश्लीलता करने और विरोध करने पर बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगाया है। गंभीर हालत में स्वजन के साथ थाने पहुंची महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है।
गांव चांदपुर गोपी निवासी विनोद कुमार की पुत्री अर्चना का विवाह लगभग नौ वर्ष पूर्व हाथरस के थाना सासनी के गांव कौमरी निवासी अमित कुमार पाठक पुत्र ओमप्रकाश पाठक के साथ हुआ था। उनके दो बच्चे हैं। पिछले करीब दो वर्षों से यह परिवार नोएडा के गौतमबुद्ध नगर स्थित हल्द्वानी मोड़ के पास एक फ्लैट में रह रहा है।
पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दी है जिसमें बताया है कि जब से वे नोएडा में रह रहे हैं, तब से उसके ससुर की नीयत उस पर खराब थी और वह आए दिन मारपीट करते रहते थे। महिला ने ससुर पर दूध में नशीली दवाएं मिलाकर अश्लीलता करने और गर्दन पर चाकू रखकर अवैध संबंध बनाने का दबाव डालने का गंभीर आरोप लगाया है।
महिला द्वारा विरोध करने पर ससुर ने लाठी-डंडों और बेल्ट से बेरहमी से मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। किसी तरह अपनी जान बचाकर महिला अपने मायके आ गई। यहां उसने ससुर और पति के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि चांदपुर गोपी निवासी एक महिला ने ससुर पर मारपीट के साथ गंभीर आरोप लगाए हैं। यह मामला गौतम बुद्धनगर, नोएडा का है। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
