Move to Jagran APP

अलीगढ़ में न पानी की गुणवत्ता सुधरी न सफाई व्यवस्था

ईद दे चुकी है मगर न तो पानी की क्वालिटी सुधरी है न सफाई व्यवस्था। इसका खामियाजा जनता भुगत रही है

By Mukesh ChaturvediEdited By: Published: Mon, 27 May 2019 12:10 PM (IST)Updated: Mon, 27 May 2019 09:16 PM (IST)
अलीगढ़ में न पानी की गुणवत्ता सुधरी न सफाई व्यवस्था
अलीगढ़ में न पानी की गुणवत्ता सुधरी न सफाई व्यवस्था

अलीगढ़ (जेएनएन)।  ईद दे चुकी है, मगर न तो पानी की क्वालिटी सुधरी है न सफाई व्यवस्था। इसका खामियाजा जनता भुगत रही है। नगर निगम की सप्लाई में ऐसा पानी आ रहा है, जिसे पीना तो दूर कपड़े और बर्तन धोने लायक नहीं है। बदबू भी आ रही है। दूषित पानी से बीमारियों का खतरा है। गलियों में कई दिन तक कूड़ा नहीं उठता है। नाला-नालियां चोक होने से ओवरफ्लो कर रहे हैं। रविवार को बनियापाड़ा और जमालपुर में लोगों से बात की तो ये समस्याएं सतह पर आ गईं।

loksabha election banner

हैंडपंप दे रहे हैं गंदापानी

सात मई को रमजान शुरू होने से पहले नगर निगम ने सफाई, पेयजल व पथ प्रकाश की बेहतर व्यवस्था के लिए 35 अफसर और 400 कर्मचारियों की टीम तैयार की थी। अब 31 मई को जुमा अलविदा से पहले भी यहीं तैयारी की गई है, जो ईद तक रहेगी, लेकिन शहर के हालात नहीं सुधर रहे। बनियापाड़ा, उससे सटे ऊपरकोट, देहलीगेट व महावीरगंज दाल मंडी में गंदा पानी आने की शिकायत है। हैंडपंप भी गंदा पानी दे रहे है। लोग इसे ही इस्तेमाल करने को मजबूर है। समाजसेवी अतुल राजानी ने बताया कि कई बार शिकायत के बावजूद ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

नाले -नालियां है चोक

अनूपशहर रोड के सहारे जमालपुर  बड़ी आबादी वाला क्षेत्र है। यहां वार्ड 46 के पार्षद अबरार के निधन के बाद कोई सुनने वाला नहीं है। यहां समस्याओं को लेकर सीमा विवाद होता है। मुख्य मार्ग व गलियों में रिहायशी इलाके के साथ बाजार बढ़ता जा रहा है। बड़ी मस्जिद के पास मौलाना आजाद पब्लिक स्कूल वाली गली में घरों के सामने कूड़ा पड़ा रहता है। स्कूल के पास खाली प्लॉट में कूड़ा डालते हैं। यहां न तो कूड़ा प्वॉइंट है, न कूड़ेदान रखे गए हैं। सुबह-शाम पानी की सप्लाई आती है तो पानी सड़क तक भर जाता है, क्योंकि नाले-नालियां चोक हैैं। यहां एक बड़े कच्चे नाले को पक्का किया जा रहा है। इसका काम इतना धीमा है कि इस बारिश से पहले शायद ही पूरा हो।

क्या कहते हैं लोग

जमालपुर के शाकिर ने बताया कि नाला और नालियों की सफाई नहीं हुई है। ओवरफ्लो होने के कारण गंदा पानी मुख्य मार्ग पर जमा हो जाता है। जावेद ने बताया कि घरों के सामने कूड़ा पड़ा रहता है। कहने के बावजूद समय पर कोई उठाने नहीं आता। कई बार शिकायत की है। अफजाल ने बताया कि  रमजान में बेहतर सफाई का दावा खोखला है। कूड़ा समय पर नहीं उठाया जाता है। इधर-उधर फेंकना पड़ता है। अनवर ने बताया कि कई दिन से सप्लाई में गंदा पानी आ रहा है। रमजान के दिन में भी साफ पानी पीने को नहीं मिल रहा है। सुनीता यादव ने बताया कि कई दिन पानी इतना गंदा आ रहा है कि पीना तो दूर बर्तन व कपड़े भी नहीं धो सकते। कोई सुनने वाला नहीं है। नगर आयुक्त सत्यप्रकाश पटेल ने बताया कि रमजान में पेयजल व सफाई व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए हैं। शिकायतों को दूर करा रहे हैैं। इस काम में ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी।

विधायक के कहने पर नहीं हटा कूड़ा

आम लोगों को छोडि़ए, अब नगर निगम में विधायक की शिकायतें की अनसुनी की जा रही हैं। सराय हकीम में हैंडपंप के पास कूड़ा नहीं हटाने पर फिर से शहर विधायक संजीव राजा ने डीएम वार रूम में शिकायत की है। पांच दिन पहले शहर विधायक ने सराय हकीम में हैंडपंप के पास कूड़ा हटाने की शिकायत डीएम वार रूम में की थी। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने नगर निगम अधिकारियों को शिकायत के निस्तारण के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद कूड़ा नहीं हटा। शहर विधायक उसी स्थान पर गए और कूड़ा पड़ा देखा। उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए फोन पर डीएम से शिकायत की। डीएम ने एसीएम प्रथम जैनेंद्र सिंह को कार्रवाई के निर्देश दिए।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.