विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अलीगढ़ में दूसरे दिन भी किसी प्रत्याशी ने नहीं दिखाई नामांकन में रुचि

By JagranEdited By:
Published: Sat, 15 Jan 2022 06:59 PM (IST)

सातों विधानसभा क्षेत्रों के लिए 32 और नामांकन पत्रों की बिक्री पहले दिन बिके थे 44 पर्चे। अब सोमवार को होंगे नामांकन।

अलीगढ़ में दूसरे दिन भी किसी प्रत्याशी ने नहीं दिखाई नामांकन में रुचि
अलीगढ़ में दूसरे दिन भी किसी प्रत्याशी ने नहीं दिखाई नामांकन में रुचि

जासं, अलीगढ़ : विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया कलक्ट्रेट में जारी है। शनिवार को दूसरे दिन सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए 32 और नामांकन पत्र बिके हैं। पर्चा खरीदने वालों में भाजपा, सपा, बसपा व कांग्रेस के भी लोग शामिल रहे। दो दिन में 76 नामांकन पत्रों की बिक्री हो चुकी है। दूसरे दिन भी किसी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल करने में रुचि नहीं दिखाई है। रविवार को अवकाश रहेगा। सोमवार को सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक कलक्ट्रेट में नामांकन होंगे। 21 जनवरी नामांकन दाखिल करने करने की अंतिम तिथि है। 24 को जांच होगी।

जिले की सातों विधानसभा सीटों पर पहले चरण में 10 फरवरी को मतदान होना है। ऐसे में शुक्रवार से नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत हुई थी। कलक्ट्रेट स्थित सात अलग-अलग न्यायालयों में विधानसभा वार नामांकन कक्ष बनाए गए हैं। पहले दिन एक भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ था। कुल 44 नामांकन पत्र बिके थे। दूसरे दिन भी यही हाल रहा। सुबह 11 से लेकर दोपहर तीन बजे तक किसी भी विधानसभा क्षेत्र से एक भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ। अफसर पूरे दिन प्रत्याशियों का इंतजार करते रहे। नामांकन खरीदने वालों की खूब आमद हुई। दूसरे दिन कुल 32 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र लिए। दो दिनों में नामांकन पत्र खरीदने वालों की संख्या 76 हो गई है। अब सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल होंगे।

..........

इस तरह खरीदे गए नामांकन पत्र

खैर विधानसभा क्षेत्र से दो उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र लिए। इनमें भाजपा से अनूप प्रधान व निर्दलीय जगदीश प्रसाद शामिल हैं। बरौली विधानसभा से छह नामांकन पत्र लिए गए हैं। इसमें भाजपा से ठा. जयवीर सिंह, कांग्रेस से ब्रजेश कुमार, लेबर पार्टी सेक्यूलर से रामकिशन, निर्दलीय महेश कुमार, अनार सिंह वर्मा, मुकेश कुमार शामिल हैं। अतरौली विधानसभा क्षेत्र से पांच प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे। इसमें कांग्रेस के नाम से धर्मेंद्र कुमार, सपा से वीरेश यादव व रामवीर सिंह, भाजपा से संदीप कुमार, मौलिक अधिकार पार्टी से उर्मिला देवी ने नामांकन पत्र खरीदा है। छर्रा से भाजपा से रवेंद्र पाल सिंह, भारतीय सुभाष सेना पार्टी से राजेश कुमार शर्मा व निर्दलीय सतीश लोधी ने नामांकन पत्र लिया है। कोल विधानसभा क्षेत्र समाजवादी पार्टी के नाम से जफर शहीद, यामीन खां, उस्मान खान, अहमद सईद सिद्दीकी, आम आदमी पार्टी से विनोद कुमार व बसपा से मोहम्मद बिलाल ने नामांकन पत्र लिया है। शहर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी से जफर आलम व भाजपा से मनीष कुमार ने नामांकन पत्र लिया है। इगलास विधानसभा से कुल आठ लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। इनमें बसपा से निशा, राष्ट्रीय लोकदल से प्रेम सिंह, भाजपा से सुनील कुमार, राष्ट्रीय लोकदल से संजीव कुमार सूर्यवंशी, पूरन सिंह, सुमन देवी, देवेश कुमार व निर्दलीय चरन सिंह शामिल हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।