Move to Jagran APP

बरात का इंतजार कर रही दुल्हन को मिली दूल्हे की मौत की खबर aligarh news

बरात के स्वागत के लिए सजा जा रहे गांव टीकरी में पूरे दिन मातम पसरा रहा।

By Mukesh ChaturvediEdited By: Published: Mon, 24 Jun 2019 12:09 AM (IST)Updated: Mon, 24 Jun 2019 10:16 PM (IST)
बरात का इंतजार कर रही दुल्हन को मिली दूल्हे की मौत की खबर aligarh news
बरात का इंतजार कर रही दुल्हन को मिली दूल्हे की मौत की खबर aligarh news

अलीगढ़ (जेएनएन)।  जिस घर के आंगन में खुशियां चहक रही थीं, वहां रविवार को तड़के ही चीखों ने बसेरा कर लिया। दुल्हन पूजा को पता चला कि जिस शख्स के साथ वह जिंदगी बिताने का ख्बाव देख रही है, उसकी बुलंदशहर में शनिवार रात हत्या कर है। इतना सुनते ही वह बेहोश हो गई। बरात के स्वागत के लिए सजा जा रहे गांव टीकरी में पूरे दिन मातम पसरा रहा।

loksabha election banner

बरला क्षेत्र के गांव टीकरी के श्यामवीर सिंह आठ साल पहले बीमारी के चलते गुजर गए। परिवार में दो बेटे और दो बेटी हैं। बड़ी बेटी की शादी वह कर चुके थे। छोटी बेटी पूजा की शादी की जिम्मेदारी बड़े बेटे अरुण ने उठाई थी। बुलंदशहर के गुलावटी थाना क्षेत्र के गांव रामनगर निवासी प्रतीक से रिश्ता तय कर दिया। रविवार को बरात आनी थी। शनिवार को वहीं सिरौंधन गांव स्थित मैरिज होम में सगाई समारोह था। टीकरी से पहुंचे लड़की वाले सगाई की रस्म निभा गांव वापस आ गए। रात नौ बजे इन्हें खबर मिली कि समारोह में हुई कहासुनी के दौरान दोस्तों ने प्रतीक की गोली मारकर हत्या कर दी है। इतना सुन परिजनों के पैरोंतले जमीन खिसक गई। किसी की समझ में नहीं आया कि क्या करें। फोन घनघना रहे थे। रिश्तेदार, नजदीकियों को घटना की खबर की गई। सुबह यह दर्दनाक घटना की बात पूरे गांव में फैल गई।

गोलियों से भूनकर दूल्हे की हत्या

शनिवार रात सिरौंधन गांव स्थित मैरिज होम में सगाई समारोह था। टीकरी से लड़की पक्ष समारोह में शामिल हुआ और सगाई की रस्म पूरी कीं। रात ये लोग वापस अलीगढ़ आ गए। वहां देररात दूल्हा प्रतीक की हत्या कर दी गई। हमलावरों ने रिवाल्वर से उस पर गोलियां चलाई थीं। उसे तीन गोली लगीं। इससे जाहिर है कि हमलावरों का उद्देश्य हत्या करना ही था। इस मामले में बुलंदशहर पुलिस का कहना है मृतक व हमलावर आपस में दोस्त थे। सगाई समारोह के बाद किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई थी। हालांकि, तहरीर के आधार पर इलाके के हिस्ट्रीशीटर युद्धवीर की पत्नी पूर्व जिला पंचायत सदस्य नीतू, उसके बेटे के अलावा दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। नीतू को हिरासत को लेकर पूछताछ कर रही है।

प्रतीक को लगीं तीन गोलियां

प्रतीक के पिता दीपक के मुताबिक प्रतीक देररात अपने चाचा के लड़कों के साथ घर के बाहर खड़ा था। इसी बीच महिला समेत चार लोग आए और रिवाल्वर से प्रतीक पर गोलियां चला दीं। उसे तीन गोली लगीं। प्रतीक को हापुड़ के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पिता की तहरीर पर हिस्ट्रीशीटर युद्धवीर की पत्नी पूर्व जिला पंचायत सदस्य नीतू, उसके नाबालिग बेटे व दो अज्ञात के खिलाफ थाना गुलावटी में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने नीतू को गिरफ्तार कर लिया है।

पूजा की हालत बिगड़ी

दूल्हे की मौत की खबर सुन शादी की तैयारियां रुकवा दीं। दुल्हन पूजा को कुछ बताया नहीं गया, लेकिन उसे शक हो गया। उसने जानना चाहा आखिर बात क्या है तो भाई अरुण ने बिलखते हुए उसे सब साफ-साफ बता दिया। दूल्हा की हत्या की बात सुनते ही वह  बेहोश होकर गिर गई।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.