Move to Jagran APP

नरेंद्र ने फतह किया खेलो इंडिया का किला, साउथ एशिया में हासिल की तीसरी रैंक Aligarh news

साउथ एशिया में नरेंद्र की 05 किमी में तीसरी व 10 किमी दौड़ में चौथी रैंक। खेलो इंडिया में जीतने वाले मंडल के इकलौते खिलाड़ी बने नरेंद्र।

By Parul RawatEdited By: Published: Tue, 23 Jun 2020 12:49 PM (IST)Updated: Tue, 23 Jun 2020 12:49 PM (IST)
नरेंद्र ने फतह किया खेलो इंडिया का किला, साउथ एशिया में हासिल की तीसरी रैंक Aligarh news
नरेंद्र ने फतह किया खेलो इंडिया का किला, साउथ एशिया में हासिल की तीसरी रैंक Aligarh news

अलीगढ़, [गौरव दुबे]।  कंचन नगर बाइपास निवासी एथलीट नरेंद्र प्रताप सिंह रिकॉर्ड जीत के साथ खेलो इंडिया का किला जीतने वाले मंडल के इकलौते एथलीट बन गए हैं। उन्होंने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में जीत हासिल की है। 22 से 28 फरवरी 2020 तक भुवनेश्वर में प्रतियोगिता हुई थी। इसमें पांच किमी व 10 किमी दौड़ में रिकॉर्ड बनाकर स्वर्ण पदक जीते। अब सरकार नरेंद्र को पांच लाख रुपये सालाना राशि देगी। साई सेंटर पर ओलंपिक स्तर की मुफ्त ट्रेनिंग दिलाएगी।

loksabha election banner

नरेंद्र ने बताया कि पांच किमी दौड़ 14.18 मिनट में पूरी कर नया रिकॉर्ड बनाया। पहले ये रिकॉर्ड वाराणसी के सुरेश पटेल (14.20 मिनट) का था। 10 किमी दौड़ को भी पहली बार रिकॉर्ड बनाते हुए 29.52 मिनट में पूरा कर स्वर्ण पदक जीता। उनका सपना ओलंपिक गेम्स में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना है। अभी 2021 व 2022 में साउथ एशिया गेम्स के ट्रायल में भाग लेंगे। रोहतक में प्रैक्टिस कर रहे हैं। सात स्टेट, छह नेशनल टूर्नामेंट खेल चुके हैं। नरेंद्र मंगलौर यूनिवर्सिटी में बीए द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। पिता विजेंद्र सिंह यूपी पुलिस में दारोगा व माता कुसुमलता गृहणी हैं।

कुछ खास उपलब्ध्यिां

2018 मंगलौर में नेशनल चैंपियनशिप 10 किमी में प्रतिभाग।

2018 कर्नाटक में नेशनल चैंपियनशिप 10 किमी में रजत पदक।

2019 लखनऊ में सीनियर नेशनल 05 किमी में पांचवां स्थान।

2019 रांची में ओपन नेशनल चैंपियनशिप 05 किमी में चौथा स्थान।

2019 मंगलौर में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी क्रॉस कंट्री स्वर्ण पदक।

2020 ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी 05 किमी व 10 किमी स्वर्ण पदक।

2020 में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी 05 किमी व 10 किमी रिकॉर्ड, स्वर्ण पदक।

कोरोना ने रोका मोरक्को का रास्ता

नरेंद्र मार्च 2020 में मोरक्को में वल्र्ड इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप के लिए चयनित हुए थे। मगर कोरोना के चलते प्रतियोगिता स्थगित हो गई। यूपी एथलेटिक्स संघ के संयुक्त सचिव शमशाद निसार आजमी ने बताया कि खेलो इंडिया जीतने वाले नरेंद्र मंडल के पहले खिलाड़ी हैं। नरेंद्र ने जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.