वीडियो कांफ्रेंसिंग में नगर आयुक्त बोले, सड़कें गड्ढा मुक्त होंगी, शहर होगा स्मार्ट Aligarh News
मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती नगर आयुक्त सत्यप्रकाश पटेल ने वीडिया कांफ्रेंसिंग के जरिए शारदीय नवरात्र से पूर्व सड़कें दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। गली-मोहल्लों के अलावा मुख्य मार्ग
अलीगढ़ जेएनएन: शहर के मुख्य मार्गों को गड्ढा मुक्त करने के लिए नगर निगम ने अभियान छेड़ा है। मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती नगर आयुक्त सत्यप्रकाश पटेल ने वीडिया कांफ्रेंसिंग के जरिए शारदीय नवरात्र से पूर्व सड़कें दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। गली-मोहल्लों के अलावा मुख्य मार्ग भी बदहाल पड़े हैं। इसको लेकर अक्सर शिकायतें होती हैं। कार्यकारिणी बैठक के अलावा सीएम की समीक्षा बैठक में भी ये मुद्दा उठ चुका है। नगर आयुक्त ने निर्माण विभाग के अफसरों को निर्देश दिए हैं कि शासन की मंशा अनुसार सड़कें गड्ढा मुक्त की जाएं।
सड़कें ठीक कराएंगे
सहायक नगर आयुक्त राजबहादुर सिंह ने बताया कि मुख्य अभियंता, अधिशासी अभियंता व निर्माण विभाग के सभी अवर अभियंताओं को इस संबंध में दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। काम भी शुरू हो चुका है। धार्मिक स्थलों तक जाने वाले मार्गों पर विशेष ध्यान देने को कहा है। अवर अभियंता अपने क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण कर सड़कें ठीक कराएंगे। मुख्य अभियंता इसकी मॉनिटरिंग करेंगे। लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। कार्यकारिणी बैठक के अलावा सीएम की समीक्षा बैठक में भी ये मुद्दा उठ चुका है। नगर आयुक्त ने निर्माण विभाग के अफसरों को निर्देश दिए हैं कि शासन की मंशा अनुसार सड़कें गड्ढा मुक्त की जाएं।