बेटी को विदा करने से पहले ही मां विदा हो गयी, मातम में बदली खुशियां, जानिए पूरा मामला
अतरौली में बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थीं। कुछ घंटे बाद आने वाली बरात को लेकर खुशी में परिवार सहित गांव में खुशी की लहर दौड़ रही थी घर में रिश्तेदारों की भीड़ आना शुरू भी हो चुकी थी। ढोलक की थाप पर महिलाएं जमकर नाच रही थी।
अलीगढ, जागरण संवाददाता। अतरौली में बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थीं। कुछ घंटे बाद आने वाली बरात को लेकर खुशी में परिवार सहित गांव में खुशी की लहर दौड़ रही थी, घर में रिश्तेदारों की भीड़ आना शुरू भी हो चुकी थी। ढोलक की थाप पर महिलाएं जमकर नाच रही थी। उसी दौरान अचानक मां की हृदय गति रुक गई, जिससे माहौल में सन्नाटा छा गया। परिजन मां को कहीं ले जाते उससे पूर्व ही मां की मौत हो गई। अचानक आयी विपदा से हंसी खुशी वाले घर में मातम छा गया।
बेटी की बरात आने की खुशी में घर में जश्न का माहौल था
गांव बिधीपुर निवासी शेर सिंह की पुत्री प्रवेश कुमारी के विवाह की रविवार को तैयारियां जोर शोर से की जा रही थी। उसी दौरान प्रवेश की मां प्रेमवती देवी (54) की अचानक हृदय गति रुक गई, जिससे घर में मातम छा गया। परिजन महिलाओं को उपचार के लिए कहीं ले जाते, उससे पूर्व ही महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से हंसी खुशी वाले घर में मातम छा गया। वही बेटी के विवाह के लिए की जा रही तैयारी आदि को भी वही रोक दिया गया। जिस घर से बेटी की डोली उठनी थी वहां से मां की अर्थी उठ गई।
औपचारिकता पूर्ण करते हुये सम्पन्न होगा विवाह
परिजनों के अनुसार बेटी प्रवेश का विवाह औपचारिकता पूर्ण करते हुए रात्रि के समय कर दिया जाएगा। मृतक महिला चार बेटे व एक बेटी की मां थी। युवती की बरात बुलंदशहर के गांव नगला सुमाली से आनी है।