Aligarh Weatherforecast : कोहरे की चादर में लिपटी सुबह, जनजीवन ठिठुरा
सुबह 10 बजे तक भी सूरज के दर्शन नहीं हुए हैं। इससे दृश्यता घट गई। राहगीरों व वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ी। ठंड से बचाव के लोग सड़कों के किनारे अलाव जलाकर बैठे हैं। न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।
अलीगढ़, जेएनएन। मौसम के मिजाज में उतार-चढ़ाव के बीच सर्दी बरकरार है। शुक्रवार को फिर वातारण में कोहरा छाए रहने से जनजीवन बाधित हुआ। सुबह 10 बजे तक भी सूरज के दर्शन नहीं हुए हैं। इससे दृश्यता घट गई। राहगीरों व वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ी। ठंड से बचाव के लोग सड़कों के किनारे अलाव जलाकर बैठे हैं। न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है।
कोहरे के बीच ही मार्निंग वाक
शुक्रवार की सुबह फिर कोहरे में लिपटी हुई आई। बाहर निकले लोग कोहरा व ठंड का प्रकोप देख कांप गए। आज फिर बच्चों और बुजुर्गों ने मार्निंग वाक से कदम पीछे खींच लिए। कुछ युवा फिर भी बाहर निकले। हालांकि, दृश्यता कम होने से परेशानी हुई। मार्गों पर वाहन चालक सुबह हेडलाइट व डिपर का इस्तेमाल कर रहे हैं। सार्वजनिक स्थानों पर लोग अलाव जलाकर अभी ठंड से बचाव कर रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार पूरी जनवरी मौसम के मिजाज बदलता रहेगा। चिकित्सकों के अनुसार अभी कोहरा और सर्दी का प्रकोप जारी है। यह मौसम छोटे बच्चों, बुजुर्गों व मरीजों के लिए ठीक नहीं। खासतौर से सुबह व शाम की ठंड से इन्हें बचाने की जरूरत है।
ये बरतें सावधानी
- बच्चों को शरीर को ढांपने वाले गरम कपड़े पहनें
- गरम पानी से नहाएं
- ठंडी चीजों से परहेज करें
- कोहरा में बुजुर्ग व बीमार बाहर न जाएं
- बिस्तर छो़ड़ने के बाद हल्का व्यायाम जरूर करें