Move to Jagran APP

Aligarh Weather Forecast: कोहरे के साथ निकली सुबह, -जानें दिन में कैसा रहेगा अलीगढ़ व हाथरस में मौसम

सुबह की शुरुआत कोहरे के साथ होगी। हवा चलने से कोहरा छंटने पर खिली हुई धूप निकलेगी। इससे राहत मिलेगी। हवा चलने से सुबह और रात को ठंडक रहेगी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28.0 व न्यूनतम 11.2 रहा।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Published: Sat, 26 Nov 2022 08:01 AM (IST)Updated: Sat, 26 Nov 2022 08:01 AM (IST)
Aligarh Weather Forecast: कोहरे के साथ निकली सुबह, -जानें दिन में कैसा रहेगा अलीगढ़ व हाथरस में मौसम
सुबह की शुरुआत कोहरे के साथ हुई। हवा चलने से कोहरा छंटने पर खिली हुई धूप निकलेगी।

अलीगढ़, संदीप सक्‍सेना। उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में सुबह की शुरुआत कोहरे के साथ हुुई। हवा चलने से धीरे-धीरे कोहरा छंटने पर धूप निकलने लगी। इससे राहत मिलेगी। हवा चलने से सुबह और रात को ठंडक रहेगी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28.0 व न्यूनतम 11.2 रहा। आने वाले दिनों में तापमान में कमी आएगी। हालांकि दिन में धूप निकलेगी। इससे मौसम खुशगवार रहेगा। डाक्‍टरों का कहना है कि इस मौसम में लापरवाही न बरती जाए। 

loksabha election banner

अलीगढ़

26 नवंबर,28.0,12.0

27 नवंबर,27.0,12.0

हाथरस

26 नवंबर,26.9,16.1

27 नवंबर,26.9,16.4

मथुरा

26 नवंबर,

27.0,9.027 नवंबर,27.0,8.0

बुधवार को दिन भर चली हवा, धूप ने दिलाई राहत

अलीगढ़ । मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। सर्दी भी बढ़ती जा रही है। एक दिन पहले  चली सर्द हवाओं ने तापमान को और ठंडा करने का काम किया। नतीजा ये रहा है कि शाम होते ही लोग रेन बसेराओं में पहुंच गए। नगर निगम ने अभी स्थायी रेन बसरा को जरूरत मंद लोगों के लिए खोला है। अस्थायी रेन बसेरा लगाने के लिए अभी टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

तापमान के साथ कम हुआ डेंगू का ग्राफ

मौसम में सर्दी बढ़ने के साथ ही अब डेंगू का ग्राफ भी तेजी से कम हो रहा है। बुधवार को जिले में दो और डेंगू संक्रमित मिले हैं। यह दोनों देहात क्षेत्र के निवासी हैं। अब कुल डेंगू संक्रमितों की संख्या 390 हो गई है। सीएमओ डा. नीरज त्यागी ने बताया कि डेंगू संक्रमण को लेकर विभाग पूरी तरह से गंभीर है। कुछ दिन और सावधानी बरतने की जरूरत है।

पुनरीक्षण कार्यक्रम में आज दर्ज कराएं अपना नाम

अलीगढ़। विधानसभा चुनाव को लेकर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत शनिवार को नाम दर्ज कराने का अंतिम मौका है।कोई भी व्यक्ति मतदान केंदों पर बीएलओ, पदाभिहित अधिकारी को सुबह 10 से शाम चार बजे तक अपना नाम दर्ज करा सकते हैं।सहायक निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि इसके बाद मतदाता सूची पर आठ दिसंबर तक दावे-आपत्ति मांगे जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.