Move to Jagran APP

जिले में 10 हजार से अधिक परिवारों ने किया पौधों का पूजन Aligarh news

जिले में 10 हजार परिवारों में लोगों ने तुलसी समेत तमाम पौधों का पूजन किया। गायत्री मंत्र व शांति पाठ किया। लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

By Parul RawatEdited By: Published: Mon, 31 Aug 2020 10:09 AM (IST)Updated: Mon, 31 Aug 2020 10:09 AM (IST)
जिले में 10 हजार से अधिक परिवारों ने किया पौधों का पूजन Aligarh news
जिले में 10 हजार से अधिक परिवारों ने किया पौधों का पूजन Aligarh news

अलीगढ़, जेएनएन। हिंदू आध्यात्मिक, सेवा फाउंडेशन व पर्यावरण संरक्षण की ओर से रविवार को प्रकृति वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिले में 10 हजार परिवारों में लोगों ने तुलसी समेत तमाम पौधों का पूजन किया। गायत्री मंत्र व शांति पाठ किया। लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने समाज के लोगों को संबोधित भी किया। रविवार को सुबह 10 बजे कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। ट्रिपल पी यानी पेड़, पानी और पॉलीथिन के अनुसार इस पर काम किया जाएगा। पेड़-पानी को बचाएंगे, पॉलीथिन को भगाएंगे।

loksabha election banner

पर्यावरण संरक्षण गतिविधि विभाग के विभाग संयोजक कुंवरपाल भंवर ने बताया कि सुबह 10 बजते ही लोग पेड़-पौधों के पास पहुंच गए। तुलसी, आंवला, केला, आम आदि का पूजन किया। आरती की। गायत्री मंत्र और शांति पाठ किया। दावा किया ब्रज प्रांत में करीब एक लाख लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि विभाग के महानगर संयोजक प्रदीप आर्य ने बताया कि पूजन के बाद सभी ने परिवार के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत का ऑनलाइन  उदबोधन  सुना। आरएसएस व उसके अनुषांगिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। महानगर शारीरिक प्रशिक्षण प्रमुख भूपेंद्र शर्मा ने कहा कि देश में एक  करोड़  लोगों से अधिक लोगों ने सहभागिता की। जाकिर नगर में अजमेरी खां ने अपने  बड़े  भाई  साहबुद्दीन  खां के साथ सपरिवार पर्यावरण का संकल्प लिया। प्रकृति वंदन की सभी को बधाई दी। जिला शारीरिक प्रमुख जगदीश ने कहा कि यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण में  बड़ी  भूमिका अदा करेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.