एमएलसी जयवीर सिंह का जोशीला स्वागत
जनपद की सीमा गभाना पर स्वागत को पहुंचे कार्यकर्ता जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : भाजपा नेता ठ
जनपद की सीमा गभाना पर स्वागत को पहुंचे कार्यकर्ता
जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : भाजपा नेता ठा. जयवीर सिंह के एमएलसी बनने के बाद रविवार को दिल्ली के रास्ते कार से अलीगढ़ प्रथम आगमन पर पूर्व कैबिनेट मंत्री ठा. जयवीर सिंह का कार्यकर्ताओं ने जनपद की सीमा पर पहुंचकर रविवार को जोरदार स्वागत किया।
दोपहर को करीब तीन बजे लंबे काफिले के साथ जनपद की सीमा पर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री ठा. जयवीर सिंह का जिला पंचायत अध्यक्ष उपेंद्र सिंह व छर्रा विधायक ठा. रवेंद्रपाल सिंह, डॉ. राजीव अग्रवाल, सौरभ सिक्ससंस, सुशील मित्तल, नरेंद्र पचौरी समेत सैंकड़ों समर्थकों के साथ स्वागत किया। दौरऊ मोड़ पर इगलास विधायक राजवीर दिलेर ने अपने समर्थकों के साथ स्वागत किया। सोमना मोड़ पर डॉ. भीष्मपाल सिंह के नेतृत्व में पूर्व मंत्री का बैंडबाजों व फूलमालाएं से जोशीला स्वागत किया।। यहां पं. श्यामबाबू शर्मा, हरेंद्र सिंह, विशांत ठाकुर, सुमित, रजत, पवन ठाकुर, नरेश, पप्पू, सोमवीर, अनिल प्रधान, महेश शर्मा, डॉ. नुकुल स्वराज आदि मौजूद रहे।
सोमना तिराहे पर जिला पंचायत सदस्य संजय सिंह संजू के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। यहां सत्तन प्रधान, संजय तेवतिया, प्रकाश चौधरी उर्फ बनी सिंह, संजीव प्रधान, प्रवेंद्र सिंह राना, हरीश माहेश्वरी, सचिन चौधरी, दिनेश शर्मा आदि मौजूद थे। कस्बे के प्रधान मार्केट पर राकेश शर्मा प्रधान के नेतृत्व में पूर्व मंत्री का स्वागत किया। यहां ब्लॉक प्रमुख चंडौस निर्भय सिंह, ब्लॉक प्रमुख जवां ऋषि कुमार सिंह, राजकुमार भारद्वाज, रमेश चंद्र चौहान, जिला पंचायत सदस्य देवीशरन शर्मा, सुरेशचंद्र शर्मा, अमित शर्मा आदि मौजूद थे। पला नगलिया स्थित होटल रजवाडा पर रिटायर्ड डीआईजी बीएसएफ ठा. प्रेमपाल सिंह ने फूलमाओं से स्वागत किया। महरावल पर हीरालाल लोधी काका, शिशुपाल सिंह प्रधान ने स्वागत किया।