Move to Jagran APP

एमएलसी जयवीर सिंह बोले, जनसमस्याओं की उपेक्षा करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई Aligarh News

पूर्व मंत्री श्री सिंह शुक्रवार को ब्लॉक चंडौस के सभागार में आयोजित क्षेत्र पंचायत सदस्यों के कार्यकाल की अंतिम बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में सभी वर्गों का समान हित रखा जाता है और बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए जाते हैं।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 05:57 PM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 05:57 PM (IST)
\ भाजपा शासन में सभी वर्गों का समान हित रखा जाता हैं।

अलीगढ़, जेएनएन। पूर्व मंत्री व एमएलसी ठा. जयवीर सिंह ने कहा है कि जनसमस्याओं का समाधान न करने व जनता का उत्पीडऩ करने वाले अधिकारियों को चिन्हित कराया जा रहा है, जल्द ही उन पर कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने साफ कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाले भाजपा शासन में जनता का उत्पीडऩ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा। पूर्व मंत्री श्री सिंह शुक्रवार को ब्लॉक चंडौस के सभागार में आयोजित क्षेत्र पंचायत सदस्यों के कार्यकाल की अंतिम बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में सभी वर्गों का समान हित रखा जाता है और बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए जाते हैं। 

loksabha election banner

बरौली विधायक ठा. दलवीर सिंह ने कहा कि जनता के हित में होने वाले विकास कार्यों के एक-एक पैसे का हिसाब रखना जनप्रतिनिधियों का कर्तव्य है। इस पैसे को डकारने वाले व भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों को सीएम से शिकायत कर दंडित कराया जायेगा। इस दौरान बरौली विधायक ने पशु चिकित्सा अधिकारी व जेई आरइएस को सही जानकारी न देने पर कड़ी फटकार लगाते हुए सुधार के निर्देश दिए। 

जिला पंचायत अध्यक्ष उपेंद्र सिंह नीटू ने कहा कि जनता का पैसा जनता के विकास में खर्च हो तो गांवों की तस्वीर ही बदल जाएगी। भाजपा सरकार में गांवों की मूलभूत समस्याओं का समाधान कराने के साथ ही विकास कार्य कराए जा रहे हैं, जो पहले कभी नहीं हुए हैं। 

इससे पूर्व बीडीओ प्रवीन कुमार व ब्लॉक प्रमुख किरण देवी ने अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया। बैठक में संबंधित विभागों ने अपने-अपने कराए गए कार्यों व सरकार से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। बैठक में जिला पंचायत सदस्य सावित्री देवी, संजू सिंह, भाजपा नेता विजय प्रताप सिंह उर्फ पप्पू, चौधरी निर्भय सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, मंडल अध्यक्ष चंडौस अनुराग ठाकुर, चेतन शर्मा, धर्मवीर सिंह, अनंगपाल सिंह चौहान, विजय कुमार विक्की, पवन ठाकुर, सोनू चौहान, महेंद्र प्रताप सिंह पिंकू, रिंकू सिंह, अशोक आजाद प्रधान आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.