विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MLC election : करोड़पति हैं भाजपा प्रत्याशी चौ. ऋषिपाल व सपा के जसवंत सिंह

By Anil KushwahaEdited By:
Published: Tue, 22 Mar 2022 09:06 AM (IST)Updated: Tue, 22 Mar 2022 09:23 AM (IST)

विधानसभा चुनाव के बाद अब विधान परिषद चुनाव के लिए राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गयी है। अलीगढ़ स्‍थानीय प्राधिकरण सीअ ...और पढ़ें

अलीगढ़ स्थानीय प्राधिकरण सीट के लिए भाजपा से चौ. ऋषिपाल सिंह व सपा से जसवंत सिंह ने नामांकन किया है।
अलीगढ़ स्थानीय प्राधिकरण सीट के लिए भाजपा से चौ. ऋषिपाल सिंह व सपा से जसवंत सिंह ने नामांकन किया है।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। विधान परिषद सदस्य के चुनाव में अलीगढ़ स्थानीय प्राधिकरण सीट के लिए भाजपा से चौ. ऋषिपाल सिंह व सपा से जसवंत सिंह ने नामांकन किया है। दोनों ही प्रत्याशी संपत्ति के मामले में करोड़पति हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ अतरौली थाने में दो मुकदमे हैं। हाथरस जिले के सिकंदराराऊ तहसील के रतिभानपुर निवासी लगातार दूसरी बार सपा से एमएलसी का चुनाव लड़ रहे हैं। 2016 के चुनावों में उन्होंने जीत दर्ज की थी।

इंग्‍लैंड में की है पढ़ाई

जसवंत सिंह ने इंग्लैंड के लीड़स यूनिवर्सिटी से एमटेक की पढ़ाई कर रखी है। जसवंत के पास कुल 37.88 लाख की चल संपत्ति है। वहीं, पत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ओमवती के पास 85.72 लाख की चल संपत्ति है। जसवंत सिंह के पास पांच लाख रुपये नकद व पत्नी के पास 11.58 लाख रुपये की नकदी है। इनके बैंक खाते में 5.68 लाख रुपये व पत्नी के नाम 5.19 लाख रुपये जमा हैं। इसके साथ ही जसवंत सिंह के पास 20 लाख कीमत की फारच्यूनर कार व पत्नी के पास 18 लाख कीमत की इनोवा कार है। जसवंत पर एक लाख की कीमत 20 ग्राम सोना व पत्नी के पास 37.88 लाख रुपये के जेवरात हैं। जसवंत पिस्टल व पत्नी के नाम राइफल का लाइसेंस हैं। अगर अचल संपत्ति की बात करें तो जसवंत यादव 4.15 करोड़ व पत्नी ओमवती के पास 7.15 करोड़ की अचल संपत्ति है। इनमें खुद के पास गांव में छह एकड़ व पत्नी के पास 18 एकड़ जमीन है। इसके साथ ही गाजियाबाद व अलीगढ़ में करीब चार करोड़ रुपये कीमत के फ्लैट हैं।

भाजपा प्रत्याशी भी हैं करोड़पति

अतरौली के सराय टोड़ा निवासी भाजपा प्रत्याशी चौ. ऋषिपाल सिंह इंटरमीडिएट पास हैं। इनके पास 1.71 लाख व पत्नी के पास 24.09 लाख की चल संपत्ति हैं। इसमें चौ. ऋषिपाल सिंह पर एक लाख व पत्नी पर 49 हजार रुपये नकद है। इसके अलावा चौ. ऋषिपाल व पत्नी के बचत खाते में 9300-9300 रुपये हैं। इसके अलावा अन्य खाते में इनके पास 62 हजार व पत्नी के पास 25 हजार रुपये हैं। वहीं, पत्नी पर 23.25 लाख के जेवरात हैं। वहीं, अचल संपत्ति के बात करें तो चौ. ऋषिपाल सिंह के पास 20.50 लाख की जमीन व घर है। वहीं, पत्नी के पास 60 लाख की अचल संपत्ति है। इसमें दोनों के पास कृषि भूमि, गैर कृषि भूमि व आवासीय भवन शामिल हैं। भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ थाना अतरौली में मारपीट समेत दो मुकदमे दर्ज हैं। इनकी पिटीशन प्रोटेस्ट में तलब हो चुकी है।