विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'दमादम मस्त कलंदर' से 'मौजा ही मौजा' तक... अलीगढ़ में मीका सिंह के गानों पर झूम उठे दर्शक

Published: Tue, 03 Feb 2026 06:52 AM (GMT+05:30)Updated: Tue, 03 Feb 2026 07:08 AM (GMT+05:30)

अलीगढ़ में राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के कोहिनूर मंच पर गायक मीका सिंह ने शानदार प्रस्तुति दी। उन्होंने 'दमादम ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। ठंड और कोहरे की चादर ओढ़े सोमवार की रात अचानक गर्म हो उठी, जब राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के कोहिनूर मंच पर बालीवुड के मशहूर गायक मीका सिंह के मंच पर आकर माइक थामा।

जैसे ही उन्होंने ‘दमादम मस्त कलंदर’ की धुन बिखेरी, पूरा पांडाल तालियों, शोर और उत्साह से गूंज उठा। यह नुमाइश का अब तक का सबसे महंगा और भव्य आयोजन रहा, जिसमें हर चेहरे पर मुस्कान और हर कदम में थिरकन नजर आई।

मीका ने करीब दो घंटे तक एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुति से समां बांध दिया। साथ ही शहर के तमाम लोगों के साथ सेल्फी व फोटो कराकर आयोजन को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम शाम सात बजे से प्रस्तावित था। तय समय से पहले ही दर्शक जुटने लगे। आठ बजे तक पंडाल खचाखच भर गया। मुख्य द्वार पर प्रवेश को लेकर जबरदस्त मारामारी थी। कुछ दर्शकों व सुरक्षाकर्मियों के बीच तीखी बहस हुई। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रवेश कराया गया।

02ALR_M_115_02022026_499

सवा नौ बजे मीका ने गानों की शुरुआत की तो पूरा सभागार जोश से झूम उठा। मौजा ही मौजा गीत पर लोग सुर मिलाते दिखे। इसके बाद मीका ने पुराने गानों का पिटारा खोला। ‘ओ धन्नो, ओ धन्नो… सोच कर मुश्किल बढ़ गई‘ और फिर ‘अपनी तो जैसे तैसे, थोड़ी ऐसे या वैसे कट जाएगी’ पर सभागार से एक साथ आवाज गूंजी कि आपका क्या होगा जनाबे आली।

एक ही धुन में कई सुपरहिट गीत पिरोते हुए मीका ने दर्शकों को लगातार झुमाया। उन्होंने पुराने दौर के दिग्गज गायकों को भी याद किया। इस मौके पर एटा के पूर्व सांसद राजवीर सिंह राजू भैया, इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी, डीएम संजीव रंजन, जिला पंचायत प्रतिनिधि प्रवीण राज सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

मंत्री से संवाद

मीका ने शिक्षा मंत्री संदीप सिंह से भी संवाद किया। मुस्कुराते हुए पूछा कि मज़ा आ रहा है या नहीं। कालेज के दिनों की गायकी को लेकर चुटकी ली। इसके बाद उन्होंने ‘ओ जाने जाना’ गाकर माहौल को और भी जोशीला बना दिया।

बच्चों और प्रशंसकों के साथ सेल्फी

गीत-संगीत के बीच एक भावुक दृश्य भी देखने को मिला। हाथ में मीका सिंह की तस्वीर लेकर नाच रहे बच्चे को मंच पर बुला लिया। मीका ने उससे बात की। बच्चे ने अपने पिता का नाम सन्नी बताया, तो मीका ने मज़ाकिया अंदाज़ में कहा, भाई बाबी व दादा धर्मेंद्र तो नहीं।

02alr_113_02022026_499

इसके बाद एक युवक मंच पर आया, जिसके हाथ में तिरंगे के साथ मीका की तस्वीर थी। युवक ने अपना नाम प्रिंस बताया। मीका ने वादा किया कि वह इसे 15 अगस्त को अपने स्टेटस पर लगाएंगे। प्रिंस ने मीका के साथ सेल्फी ली।

अलीगढ़ से जोड़कर गाए कई गीत

मीका ने लोगों से जुड़ने का लगातार प्रयास किया। कई गीतों को अलीगढ़ के नाम समर्पित किया और बीच-बीच में स्थानीय दर्शकों से संवाद करते रहे। यह अपनापन दर्शकों को खूब भाया।

02ALR_M_125_02022026_499

पुलिस की रोक-टोक बनी बाधा

कार्यक्रम में पुलिस की रोक-टोक काफी बाधा बनी। मुख्य अतिथि व बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह, इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी समेत अन्य प्रमुख लोगों को मुख्य द्वार पर रोका गया। काफी देर बहस के बाद उन्हें अंदर जाने दिया गया।

कोहिनूर को आने वाले रास्तों को पूरी तरह बंद कर दिया गया, जिससे बी श्रेणी के कक्ष खाली रहे। मीका सिंह जब होटल जा रहे थे, उनकी गाड़ी को भी नीरज शहरयार पार्क पर रोका गया। काफी देर तक गाड़ी वहीं खड़ी रही।