Move to Jagran APP

भाजपा की रीति-नीति बताकर दिलाई सदस्यता, योजनाओं की दी जानकारी Hathras News

भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने गांव बिसाना में तारागढ़ वाली माता मंदिर पर शिविर लगाया। विधायक ने कहा कि भाजपा सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Tue, 20 Aug 2019 08:53 AM (IST)Updated: Tue, 20 Aug 2019 05:18 PM (IST)
भाजपा की रीति-नीति बताकर दिलाई सदस्यता, योजनाओं की  दी जानकारी Hathras News
भाजपा की रीति-नीति बताकर दिलाई सदस्यता, योजनाओं की दी जानकारी Hathras News

हाथरस (जेएनएन)। भाजपा का सदस्यता अभियान शहर और देहात क्षेत्र में चल रहा है। पदाधिकारी नए कार्यकर्ताओं को पार्टी  की नीति बताकर जोडऩे में लगे हुए हैं।

loksabha election banner

सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है भाजपा : राणा

सिकंदराराऊ में भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने गांव बिसाना में तारागढ़ वाली माता मंदिर पर शिविर लगाया।  विधायक ने कहा कि भाजपा सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। ऐहन मंडल अध्यक्ष ओजवीर सिंह राणा, मुन्ना सिंह राना, डॉ. अर्जुन सिंह, महावीर सिंह आदि मौजूद रहे।

237 लोगों ने ली सदस्यता

भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य के नेतृत्व में मथुरा रोड पर शिविर लगाया। इसमें 237 लोगों को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ली। जिलाध्यक्ष ने भाजपा सरकार की योजनाओं और नीतियों के बारे में भी लोगों को जानकारी दी। इस मौके पर हरिशंकर राणा (भूरा पहलवान), विशाल गुप्ता, रवि बाबू बघेल, रवि वाष्र्णेय, जितेंद्र वाष्र्णेय आदि उपस्थित रहे।

यहां भी लगे शिविर

चामडग़ेट चौराहा, सुजाता हॉस्पीटल, रामलीला मैदान, जागेश्वर में चेयरमैन आशीष शर्मा, जिलाध्यक्ष गौरव आर्य समेत अन्य भाजपाइयों ने सदस्यता अभियान चलाकर भाजपा के सदस्य बनाए। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष मोहन पंडित, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आदि लोग मौजूद रहे।

सादाबाद में भी अभियान

सादाबाद बस स्टैंड चेयरमैन रविकांत अग्रवाल की अध्यक्षता में शिविर में कई लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इस दौरान मंडल अध्यक्ष प्रभात पचौरी, अशोक जैसवाल, राधेश्याम पागल, अनिल पाराशर डब्बू, दिनेश त्यागी, सुधीर गर्ग, अशोक चौधरी, पूर्व विधायक लहटू ताऊ आदि मौजूद रहे।

सदस्यता दिलाई

हसायन में भारतीय जनता पार्टी के मंडल महामंत्री भगवान सिंह बघेल के आवास पर शिविर लगाया। मोबाइल से मिस्ड कॉल देकर सदस्यता दिलवाई दिलवाई गई। इस मौके पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला मंत्री रोहतास माहौर, दिनेश चंद शर्मा मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.