अलीगढ़ के मेयर बोले, 'कैसे कराएं काम, अफसर बिना बताए लेते हैं अवकाश'
नगर निगम के अफसरों द्वारा अवकाश लेने पर मेयर को जानकारी न देने पर उनका दर्द छलक गया है। मेयर मो. फुरकान ने इसके लिए नगर आयुक्त सत्यप्रकाश पटेल को एक पत्र लिखा है।
अलीगढ़ (जेएनएन)। नगर निगम के अफसरों द्वारा अवकाश लेने पर मेयर को जानकारी न देने पर उनका दर्द छलक गया है। मेयर मो. फुरकान ने इसके लिए नगर आयुक्त सत्यप्रकाश पटेल को एक पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने कहा कि शहर की जनता की समस्याओं को निस्तारण करना, उनकी प्राथमिकता है। अब भीषण गर्मी पड़ रही हैं। ऐसे में शहर में पेयजल समेत तमाम समस्याएं आम हो गई हैं। शहर की जनता इनका तत्काल समाधान चाहती है, लेकिन नगर निगम के कुछ अफसर बिना जानकारी दिए ही अवकाश पर चले जाते हैं।
प्रॉटोकॉल का रखें ध्यान
ऐसे में जब वह उन अफसरों को फोन लगाते हैं, तब जानकारी होती है कि वह तो छुट्टी पर हैं। ऐसे में आगे से अवकाश लेने वाले अफसर इसकी जानकारी जरूरत हैं। प्रॉटोकॉल में भी यही है। अहम बात यह है कि गर्मियों में समस्याएं अधिक बढ़ रही हैं, लेकिन अफसर जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर रहे हैं।
अफसरों की चल रही मनमानी
अहम बात यह है कि मेयर मोहम्मद फुरकान पहले यह समस्या बता चुके हैं कि अफसर उन्हें नजर अंदाज कर रहे हैं। बोर्ड की बैठक तक में अफसर शामिल नहीं हुए थे। इसको लेकर मेयर ने नाराजगी जताई थी। अफसरों पर मनमानी करने का आरोप लगाया था। अहम शहर की जनता ज्यादातर समस्याएं मेयर को बताती हैं, लेकिन समस्याओं का समाधान न होने पर पब्लिक मायूस लौट जाती है।