Move to Jagran APP

Shree Shyam Seva Samiti : मयंक अग्रवाल अध्यक्ष और आशीष वार्ष्णेय उपाध्यक्ष बने

Shree Shyam Seva Samiti अलीगढ़ के जलाली में श्री श्‍याम सेवा समिति के अध्‍यक्ष पद का चुनाव सम्‍पन्‍न हुआ जिसमें मयंक अग्रवाल को अध्‍यक्ष घोषित किया गया जबकि आशीष वार्ष्‍णेय को उपाध्‍यक्ष चुना गया। विशाल ठाकुर की देखरेख में चुनाव सम्‍पन्‍न हुआ।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Mon, 26 Sep 2022 02:11 PM (IST)Updated: Mon, 26 Sep 2022 02:12 PM (IST)
जलाली में श्री श्याम सेवा समिति के सदस्यों का स्वागत करते लोग।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। Shree Shyam Seva Samiti : जलाली कस्बे के सरस्वती ज्ञान मंदिर में श्री श्याम सेवा समिति के अध्यक्ष पद का चुनाव कराया गया, जिसमें 13 मतों से विजयी मयंक अग्रवाल को अध्यक्ष घोषित किया गया। आशीष वार्ष्णेय को उपाध्यक्ष चुना गया। शुलभ वार्ष्णेय ने चुनाव परिणामों की घोषणा की।

loksabha election banner

हरिद्वार में होगा शपथ ग्रहण समारोह

चुनाव अधिकारी सौरभ वार्ष्णेय सहायक चुनाव अधिकारी विशाल ठाकुर की देखरेख में चुनाव सम्पन्न हुआ। वहीं समिति के संस्थापक सुमित पचौरी ने बताया कि चुने गए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह हरिद्वार ऋषिकेश में जाकर होगा। समिति में जुड़े सदस्य ऋषभ वर्मा, आयुष वार्ष्णेय, सागर वर्मा, विमल प्रजापति, सोनू राज बघेल, हरिओम कुशवाहा को पूर्व अध्यक्ष ठाकुर पुष्पेंद्र सिह द्वारा सदस्यता ग्रहण कराई गई।

सामाजिक कार्यों को लेकर विचार विमर्श 

समिति में चुने गए पदाधिकारियों व सदस्यों का माल्यार्पण कर स्‍वागत किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष मयंक अग्रवाल उपाध्यक्ष आशीष वार्ष्णेय ने सदन के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। वहीं सामाजिक कार्यो को लेकर विचार विमर्श किया गया।

ये लोग रहे उपस्‍थित

इस मौके पर दीपक वर्मा, अजय वर्मा, अभिमन्यु कुशवाह, अजय कुमार, प्रदीप ठाकुर, अजीत कुमार सिंह, अतुल कुमार सैनी, रमाकांत वार्ष्णेय, शिवकुमार अग्रवाल, नीरज कुमार, दशरथ पाली, हिरदेश अग्रवाल, विमल माहौर, सोनू ठाकुर, तोषकान्त वार्ष्णेय आदि लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.