करवा चौथ के लिए सज गए बाजार, हर जगह दिख रही रौनक Aligarh News
करवा चौथ नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ गई है। साडिय़ों से लेकर गहनों तक की खरीदारी होने लगी है।
अलीगढ़ (जेएनएन) : करवा चौथ नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ गई है। साडिय़ों से लेकर गहनों तक की खरीदारी होने लगी है। इस पर्व पर पायल व बिछुआ की सबसे ज्यादा मांग रहती है। बाजार में इनकी कई रेंज हैं। पारंपरिक डिजाइन से हटकर बिछुआ, पायल व नेकलेस की नए डिजाइन महिलाओं को खूब भा रहे हैं। चांदी पर मणिक स्टोन व एंटीक बैंड बिछुआ ट्रेंड में हैं। डायमंड से जड़े हैंडमेड नेकलेस भी आकर्षित कर रहे हैैं। मैरिस रोड स्थित मनित अग्रवाल का कहना है कि करवा चौथ पर ब्राइडल लुक में ज्वेलरी उपलब्ध है। अधिकतर महिलाएं पारंपरिक गहनों की जगह फ्यूजन ज्वेलरी पसंद कर रही हैं।
आकर्षक चूडिय़ां
रंग-बिरंगी चूडिय़ों से भी बाजार सज गए हैं। दुकानों पर खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ उमडऩे लगी है। रेलवे रोड, रामघाट रोड, सुदामापुरी, नौरंगाबाद, आगरा रोड, अमीरनिशा बाजार में ज्यादा भीड़ दिख रही है। धागे वाली चूडिय़ां इस बार खास हैैं।
डोला सिल्क की साडिय़ां
ज्वेलर्स गौरव गांधी ने कहा कि साडिय़ों के शोरूम पर भी खूब भीड़ है। नई नवेली दुल्हनों के लिए डोला सिल्क की साडिय़ां खास हैं। करवा चौथ की खरीदारी जोरों पर है। बिछुआ से लेकर निकलेस तक खरीदे जा रहे हैं। अच्छी बिक्री की उम्मीद है। ग्राहक राधिका अग्रवाल का कहना है कि मेरी पहली करवा चौथ है। इसे लेकर उत्साहित हंू। साड़ी खरीदकर ले जा रही हंू। अन्य सामाना भी खरीदूंगी। वहीं ग्राहक मीरा वाष्र्णेय ने कहा कि मेरी शादी को 48 साल हो गए। इस त्योहार को लेकर उत्साह ज्यादा है। पर्व के लिए ज्वेलरी की खरीद की है।