अलीगढ़ में जन्मे महावीर, लगा आस्था का कुंभ
जियो और जीने दो का जीवनमंत्र देने वाले भगवान महावीर की जयंती धूम धाम से मनाई गई। शहर के जैन मंदिरों में उल्लास के साथ अनुष्ठान शुरू हो गए।
अलीगढ़ (जेएनएन)। जियो और जीने दो का जीवनमंत्र देने वाले भगवान महावीर की जयंती धूम धाम से मनाई गई। शहर के जैन मंदिरों में उल्लास के साथ अनुष्ठान शुरू हो गए। शहर के प्राचीन मंदिर खिरनी गेट में तड़के सुबह श्री पाश्र्वनाथ दिगंबर जैन खंडेलवाल मंदिर (बड़ा जैन मंदिर) प्रभात फेरी निकाली गई। इससे पहले ब्रहृाचारी राकेश भैयाजी के सानिध्य में अनुष्ठान हुआ। उन्होंने भगवान महावीर के जन्म से जुड़ी जानकारी दी।
चांदी के रथ पर सवार हुए महावीर
शाम को चांदी के रथ पर सवार होकर भगवान महावीर का मेला निकला। सबसे पहले मुख्य गजरथ पर जिनेंद्र भगवान को गोद में लेकर सौधर्म इंद्र का पद महेंद्र कुमार, राजीव जैन, प्रवीन जैन, दूसरे खजांची पद ज्ञानेंद्र कुमार, अंशुल जैन, रथ के सारथी का पद सुरेश जैन व अभिनव जैन को मिला। छोटे रथ पर सारथी के रूप में अशोक, अमित दोषी, व एक और छोटे रथ पर मुकेश कुमार, गगन जैन व संजय जैन सवार थे। इन सभी के लिए पारंपरिक ब
आरती उतार कर शोभायात्रा का शुभारंभ
यह आगरा रोड स्थित बाग वाले मंदिर
से इस शोभायात्रा को एमएलसी जगवीर किशोर जैन ने भगवान महावरी की आरती उतारकर रवाना किया। श्री पाश्र्वनाथ दिगंबर जैन खंडेलवाल मंदिर पंचायत के अध्यक्ष सुरेश कुमार जैन लुहाडिय़ा, मंत्री मुकेश जैन ने एमएलसी के साथ हरीझंडी दिखाकर रवाना किया। यह केपी इंटर कालेज के सामने होती हुई यह मानसिंह की सराय, बजरिया होते हुए बडे जैन मंदिर पर आकर समाप्त हुई। डोला के साथ महिला साथ चल रही थीं। जगह जगह स्वागत किया गया। इस मौके पर विजय कुमार जैन, अरूण कुमार जैन,मुनेश कुमार जैन, राजीव कुमार आदि मौजूद थे।
जीओ और जीने दो के संदेश को करें आत्मसात
तीर्थकर भगवान महावीर जयंती पर लेखराज नगर सेंटर प्वाइंट स्थित श्री शीतला नाथ जैन मंदिर में भी सुबह से ही अनुष्ठान हुए। ब्रहृमचारी राकेश भैयाजी ने अनुष्ठान कराया। उन्होंने जीयो और जीने दो का संदेश दिया। धर्म ध्वजा रोहण संजय जैन ने किया। सिविल लाइंस के जैन समाज व श्री दिगंबर जैन मंदिर लेखराज नगर कमेटी की अगुवाई में निकाली गई भव्य शोभायात्रा को लक्ष्मी जैन ने आरती उतारी। पूजा पूनम जैन ने की। भगवान महावीर की मूर्ती को गोद में ज्ञानचंद जैन ने लिया। सारथी अनिल जैन बने। इंद्र प्रथम सौरभ जैन व दूसरे अभिनाश जैन, खजांची आकाश जैन प्रथम व दीपेश जैन द्वितीय बने। इन सभी ने अब्बल बोली लगाई।
शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत
यह शोभायात्रा लेखराज नगर जैन मंदिर से शुरू होकर सेंटर प्वाइंट पहुंची। यहां से समद रोड होते हुए गांधी आई हॉस्पीटल पहुंची। यह रामघाट रोड से श्यामनगर होती हुई स्टेशन रोड होती हुई मंदिर पर आकर समाप्त हुई। इस मौके पर दिगंबर जैन मंदिर लेखराज नगर कमेटी के अध्यक्ष विनोद कुमार जैन, महामंत्री अनिल कुमार जैन, बसंत कुमार, सुबोध कुमार जैन आदि मौजूद थे।