नहाती महिला का वीडियो बनाया, विरोध करने पर देवर को भी पीटा Aligarh News
अलीगढ़ के क्वार्सी क्षेत्र मेें नहाती महिला का सुबह पड़ोसी दो युवकों ने वीडियो बना लिया। महिला की नजर पड़ी तो आरोपित भाग निकले। महिला के देवर ने वीडियो बनाने का विरोध किया तो युवकों ने पिटाई कर उसे घायल कर दिया।
अलीगढ़, जेएनएन : उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के क्वार्सी क्षेत्र मेें नहाती महिला का सुबह पड़ोसी दो युवकों ने वीडियो बना लिया। महिला की नजर पड़ी तो आरोपित भाग निकले। महिला के देवर ने वीडियो बनाने का विरोध किया तो युवकों ने पिटाई कर उसे घायल कर दिया।
विरोध करने पर देवर को भी पीटा
महिला घर में नहा रही थी, तभी दो पड़ोसी युवक छत से मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। महिला की नजर युवकों की हरकत पर गई तो उसने शोर मचा दिया। स्वजन व पड़ोसी आ गए। उन्हें देखकर युवक भाग गए। महिला पक्ष का आरोप है कि आरोपित युवकों के घर पहुंचकर शिकायत की गई तो स्वजन झगड़े पर उतारू हो गए। अन्य लोगों ने मामला शांत कराया। महिला का देवर किसी काम से बाहर जा रहा था। मोहल्ले में ही दोनों आरोपित मिल गए। देवर ने वीडियो की घटना को लेकर उन्हें बुरा-भला कहा। युवकों ने स्वजन के साथ मिलकर उसे लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। बचाने पहुंची भाभी को भी पीट दिया। एसएसआइ क्वार्सी चंचल सिरोही ने बताया कि चेतन व योगेश आदि के खिलाफ मुकदमा किया गया है, घायलों का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है।