विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Aligarh News: 12वीं पास निकला युवक तो भड़क गई एमए-बीएड पास युवती, लव मैरिज के पांच महीने बाद मांगा तलाक

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
Published: Sat, 21 Jan 2023 12:09 PM (IST)

Aligarh News लव मैरिज के बाद प्रेमी जोड़ा अलग-अलग रह रहा था। स्वजन को कोई जानकारी नहीं दी थी। लेकिन ...और पढ़ें

Aligarh News: अलीगढ़ जिले में 12वीं पास युवक मिलने के बाद युवती ने मांगा तलाक।
Aligarh News: अलीगढ़ जिले में 12वीं पास युवक मिलने के बाद युवती ने मांगा तलाक।

अलीगढ़, जागरण टीम। अलीगढ़ जिले के अतरौली क्षेत्र की एक पढ़ी-लिखी युवती ने अपनी मर्जी से प्रेम विवाह किया। लेकिन, स्वजन को जानकारी नहीं दी। दोनों अलग-अलग ही रहने लगे। अब पांच माह बाद उसे पता चला कि पति 12वीं पास है तो उसने अब उससे तलाक मांगा है। इसके लिए कोर्ट में अर्जी दायर की गई है।

युवती ने किया है एमए-बीएड

अतरौली क्षेत्र की 26 वर्षीय युवती ने एमए-बीएड कर रखा है। युवती ने क्षेत्र के ही 27 वर्षीय युवक से प्यार के बाद कोर्ट मैरिज की थी। युवक सैलून संचालक है। हालांकि स्वजन ने इस बात को छिपाए रखा। अब शादी के करीब पांच माह बाद युवती को युवक की शैक्षणिक योग्यता के बारे में पता चला कि वह सिर्फ 12वीं पास है। इस पर लड़की नाराज हो गई।

ये भी पढ़ें...

दो पत्नियों में पति का बंटवारा, सप्ताह में तीन दिन पहली और तीन दिन दूसरी के साथ रहेगा, एक दिन चलेगी उसकी मर्जी

ये भी पढ़ें...

Mainpuri में झूठी शान के लिए बेटी की हत्या, लव मैरिज को तैयार नहीं थे स्वजन, इकलौती लाड़ली को गड्ढे में दबाया

दोनों के बीच समझौते में नहीं बनी बात

दोनों में विवाद हुआ। समझौते के प्रयास के बावजूद कोई बात नहीं बनी। अब परिवार न्यायालय में युवती ने तलाक की अर्जी दायर की है। काउंसलर योगेश सारस्वत ने बताया कि अदालत में दोनों के बयान हो गए हैं। जल्द ही इस पर निर्णय होगा। 

ये भी पढ़ें...

Mathura: बेजुबान के साथ क्रूरता की हदें पार, युवक ने पेट्रोल डालकर कुतिया को जलाया, हिरासत में आरोपित