सर्व समाज के प्रहरी थे भगवान परशुराम
गभाना में भी विप्र समाज ने किया परशुराम को याद परशुराम जयंती पर हवन यज्ञ में दी गई आहुति
गभाना में भी विप्र समाज ने किया परशुराम को याद
परशुराम जयंती पर हवन यज्ञ में दी गई आहुतिया
अलीगढ़ : अक्षय तृतीया के मौके पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा द्वारा इगलास नगर के भीलपुर रोड स्थित शिव मंदिर पर भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई गई। विप्र समाज के लोगों ने भगवान परशुराम के छवि चित्र पर माल्यार्पण किया। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ में आहुतिया दी गईं। लक्ष्मी नारायण कौशिक ने कहा कि ब्राह्मण कभी जातिवादी नहीं रहा। प्रभात कुमार शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज सभी समाज एवं सभी वगरें को साथ लेकर चलता है। गौरीशंकर उपाध्याय ने भगवान परशुराम के बताये रास्ते पर चलने की बात कही। इस मौके पर पूरनचंद्र शर्मा, गोकुलचंद्र कटारा, तरु ण दीक्षित, मनोज कौशिक, भावना शर्मा, भगवती प्रसाद शर्मा, मदन शर्मा, कालीचरन शर्मा आदि थे।
गभाना : कस्बे के पुरानी चौकी पर शिव मंदिर पर हुए समारोह में भगवान परशुराम के छवि चित्र पर विप्र बंधुओं ने माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि भगवान परशुराम केवल ब्राहमण समाज के नहीं बल्कि सर्व समाज के सजग प्रहरी थे। समाज में भ्रांतियां फैलाई जाती रहीं है कि भगवान परशुराम क्षत्रियों के विरोधी थे जबकि उन्होंने एयवंती सहस्त्रबाहु द्वारा अपने पिता की मृत्यु का बदला लेने हेतु ऐव वंशियों का नाश किया था, जो कि उस समय के सबसे बड़े अत्याचारी, दुराचारी व क्रूर शासक के रूप मे स्थापित थे। उन्हें मिटाने के लिए क्षत्रिय शासकों ने भी भगवान परशुराम को सहयोग देकर समता मूलक समाज की स्थापना की थी। इस दौरान मिष्ठान का वितरण भी किया गया। इस मौके पर रामअवतार गौड़, राजू पंडित, अनुराग कौशिक, राहुल शर्मा, योगेंद्र सिंह योगी, भुवनेश गौड़, डॉ. योगेश शर्मा, छोटू शर्मा, हरेकृष्णा, अजय शर्मा, प्रेमपाल सिंह, प्रिंस कुमार आदि मौजूद रहे।