विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लोकदल के अध्यक्ष सुनील सिंह बोले, भाजपा सिर्फ सपने दिखाती है साकार नहीं करती

By JagranEdited By:
Published: Sat, 08 Sep 2018 08:00 AM (IST)

लोकदल के अध्यक्ष चौ. सुनील सिंह ने कहा दो सौ सीटों पर लोकदल लड़ेगा लोकसभा का चुनाव।

लोकदल के अध्यक्ष सुनील सिंह बोले, भाजपा सिर्फ सपने दिखाती है साकार नहीं करती
लोकदल के अध्यक्ष सुनील सिंह बोले, भाजपा सिर्फ सपने दिखाती है साकार नहीं करती

अलीगढ़ : पूर्व एमएलसी व लोकदल के अध्यक्ष चौ. सुनील सिंह ने जिले के अतरौली, जवां, टप्पल में जन जागरण अभियान के तहत बैठकें की। जनविरोधी नीतियों को लेकर भाजपा को जमकर लताड़ लगाई।

अतरौली के गांव नरौना 12 नंबर स्थित जेपीएस पब्लिक स्कूल में चौ. सुनील सिंह ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने देश की जनता को सपने दिखाकर वोट तो हासिल किया, मगर साकार नहीं किया। उनका दल लोकसभा चुनाव में तीसरा विकल्प होगा। उन्होंने कहा कि किसान कर्ज में डूबा हुआ है, प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट है। कहा, उनका दल किसानों के मसीहा चौ. चरण सिंह की राह पर चलकर किसान, गरीब, मजदूर व युवाओं को लेकर संघर्ष कर रहा है। पुष्पेंद्र कुमार, अशोक कुमार, श्यौराज सिंह, बिन्नामी सिंह, राहुल सिंह, अनिल कुमार, अखिलेश कुमार, प्रदीप कुमार, रौदास, देवेंद्र, केदारी सिंह, डॉ. ब्रजेश कुमार, देवेश कुमार आदि मौजूद रहे। जवां के तालिबनगर पंचायत घर में आयोजित कार्यक्रम में सुनील सिंह ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार किसान की अनदेखी कर रही है। उत्पादन का वाजिब मूल्य नहीं मिल रहा।

लोकदल 200 लोकसभा सीट पर लड़ेगा चुनाव

मीडिया से बातचीत में सुनील सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी हरियाणा, बिहार, राजस्थान, व उत्तर प्रदेश में दो सौ सीटों पर चुनाव लड़ेगी। दावा किया कि लोकदल दो सौ सीटों पर चुनाव जीतेगी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष देवा नंद, संदीप तोमर, राहुल, कुंवर साहिर, सुनहरी लाल, कन्हैया लाल, गिरेंद्र सिंह भी थे। पूर्व एमएलसी धनीपुर के गांव ऊंटगिरी, जवां के तालिबनगर में भी पहुंचे। यहां उन्होंने लोकदल को तीसरा विकल्प बताया। इस दौरान इकराम खां, मुस्तकीम, ओमप्रकाश, अशोक कुमार, पुष्पेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।